
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने के बारे में अधिक जानें
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करना कब और क्यों जरूरी हो सकता है?
क्या कभी आपको लगा है कि आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अब आपकी जरूरतों पर खरी नहीं उतर रही, और शायद आपको नया प्लान लेना चाहिए? लेकिन पुरानी पॉलिसी को कैसे रद्द करें, ये समझ नहीं आ रहा। कई बार पॉलिसी रद्द करना थोड़ी टेंशन वाली बात लगती है, लेकिन अगर सही जानकारी हो, तो ये काम बहुत आसान हो जाता है।
बस 5 आसान स्टेप्स, और आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी घर बैठे ही रद्द हो जाएगी, आइए जानते हैं कैसे। साथ ही यह भी जानने को मिलेगा कि पॉलिसी को रद्द करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो।
हेल्थ इंश्योरेंस में फ्री-लुक अवधि क्या है?
फ्री-लुक अवधि वह निश्चित समय है, जिसमें नया स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारक बिना किसी पेनल्टी के अपनी पॉलिसी रद्द कर सकता है।
अगर पॉलिसीधारक को पॉलिसी के नियम और शर्तें पसंद नहीं आतीं, तो वह पॉलिसी दस्तावेज़ प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर पॉलिसी रद्द कर सकता है।
ध्यान दें, यह सुविधा रिन्युअल पॉलिसियों पर लागू नहीं होती।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द कैसे करें?
नीचे दिए गए 5 आसान चरणों में आप अपनी पॉलिसी रद्द कर सकते हैं:
- चरण 1:सबसे पहले अपने इंश्योरेंस कंपनी के कस्टमर केयर को कॉल करें या ईमेल करें support@starhealth.in । उन्हें बताएं कि आप अपनी पॉलिसी बंद करवाना चाहते हैं।
- चरण 2: कंपनी आपके अनुरोध की जांच करेगी और आपको समाधान देने की कोशिश करेगी। लेकिन, अगर समाधान मिलने के बाद भी पॉलिसी को रद्द करवाना चाहते हैं, तो पॉलिसी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- चरण 3:आपने जितने समय के लिए बीमा लिया था, उसके हिसाब से कंपनी प्रीमियम काटकर और बाकी रकम आपको लौटा देगी।
- चरण 4:पॉलिसी रद्द होने पर कंपनी आपको एक ऑफिशियल लेटर या ईमेल भेजेगी।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने की स्थितियां
अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने की दो संभावित स्थितियां होती है, जिनमें रिफंड की राशि भी अलग अलग होती है। पहला है फ्री-लुक पीरियड के दौरान और दूसरा है फ्री-लुक पीरियड के बाद।
फ्री-लुक पीरियड के दौरान(निःशुल्क अवलोकन अवधि )
नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बाद आपको 30 दिन का समय मिलता है, जिसे फ्री-लुक पीरियड कहा जाता है। इस दौरान आप:
- बिना किसी कारण बताए पॉलिसी रद्द कर सकते हैं
- पॉलिसी रद्द करवाने का कोई चार्ज नहीं लगता
- जितने दिन आपको पॉलिसी का कवरेज मिला है, उसका प्रीमियम काटकर बाकी पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। इसमें सिर्फ स्टैंप ड्यूटी और मेडिकल जांच का खर्च कट सकता है।
- बस इंश्योरेंस कंपनी को लिखित में सूचना देनी होगी।
फ्री-लुक पीरियड के बाद
अगर फ्री-लुक पीरियड खत्म हो गया है, तो आप फिर भी पॉलिसी रद्द कर सकते हैं लेकिन, पूरा पैसा वापस नहीं मिलेगा। कंपनी कुछ पैसे काटकर बचा हुआ पैसा देगी। जितने दिन आपको पॉलिसी का कवरेज मिला है, उसका प्रीमियम काटकर बाकी पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। इसमें सिर्फ स्टैंप ड्यूटी और मेडिकल जांच का खर्च कट सकता है।
बीमाकर्ता असमाप्त पॉलिसी अवधि के लिए आनुपातिक प्रीमियम वापस करेगा, यदि पॉलिसी की अवधि एक वर्ष की है और पॉलिसी अवधि के दौरान कोई भी दावा (या दावे) नहीं किया गया हो।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:
- इस बात का ध्यान रखें कि कोई पेंडिंग क्लेम ना हो अगर पहले से कोई क्लेम लगाया गया है तो पहले उसका निपटारा कर लें।
- कैंसलेशन के नियम, चार्ज और रिफंड पॉलिसी को अच्छे से पढ़ लें।
- नई पॉलिसी लेनी है तो पहले उसे एक्टिवेट कर लें ताकि हेल्थ कवरेज में गैप ना आए।
- सभी डॉक्युमेंट सही तरीके से जमा करें, जैसे पहचान पत्र और कैंसिलेशन फॉर्म।
निष्कर्ष
अब आप समझ ही गए होंगे कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस सही जानकारी और सही चरणों के साथ, आप आसानी से अपनी पुरानी पॉलिसी को बंद करके अपनी ज़रूरत के हिसाब से नया और बेहतर प्लान चुन सकते हैं। आखिरकार, आपकी जरूरतें बदलती रहती हैं और उनका ध्यान रखना भी ज़रूरी है। याद रखें, एक सही फैसला न सिर्फ आपको सुकून देता है, बल्कि आपके आने वाले कल को भी सुरक्षित बनाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हाँ! बिल्कुल। आजकल ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियां अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को ऑनलाइन रद्द करने की सुविधा देती हैं। आप कंपनी की वेबसाइट पर ग्राहक पोर्टल में लॉग इन करके या उनके कस्टमर केयर को ईमेल के माध्यम से कैंसलेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया तेज़, सुविधाजनक और घर बैठे ही पूरी हो जाती है।
हाँ! हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम वापस मिल सकता है, लेकिन यह पॉलिसी रद्द करने के समय पर निर्भर करता है। फ्री-लुक पीरियड (आमतौर पर 30 दिन) में पॉलिसी रद्द करने पर, मामूली कटौती (जैसे स्टाम्प ड्यूटी और मेडिकल जांच का खर्च) के बाद असमाप्त पॉलिसी अवधि के लिए अनुपातिक प्रीमियम वापस करेगा ।
नहीं! हेल्थ इंश्योरेंस रद्द करने की कोई सीधी "कैंसलेशन फीस" नहीं होती है। फ्री-लुक पीरियड में कंपनी सिर्फ मेडिकल जांच और स्टाम्प ड्यूटी जैसे खर्चे काटती है। इस पीरियड के बाद रद्द करने पर कोई अलग से फीस नहीं लगती, लेकिन प्रीमियम का अनुपातिक हिस्सा काट लिया जाता है|
हां! आप किसी भी वक्त अपने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को 7 दिन की नोटिस देकर रद्द कर सकते हैं।

This content is intended solely for general health awareness and informational purposes and should not be construed as medical advice, diagnosis, prescription or treatment recommendation. Any reference to diseases, medicines or treatments is illustrative and does not constitute an endorsement or recommendation. Please consult a qualified medical practitioner for appropriate medical advice and treatment. Do not self-medicate or alter any prescribed medication based on this information.




