फ्री लुक पीरियड
प्रिय ग्राहक,
बीमा पॉलिसी के लिए स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को चुनने हेतु हम आपका धन्यवाद करते हैं। कृपया ध्यान दें कि यह पॉलिसी "फ्री लुक पीरियड" की शर्त के अधीन है। इस खंड के अनुसार, पॉलिसी की प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों का फ्री लुक पीरियड आपको पॉलिसी के नियमों और शर्तों की समीक्षा करने के लिए उपलब्ध है। यदि आप नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप पॉलिसी को रद्द करने की मांग कर सकते हैं और ऐसी स्थिति में, हम पूर्व-स्वीकृति चिकित्सा स्क्रीनिंग की लागत, यदि कोई हो, स्टाम्प ड्यूटी शुल्क और कवर की अवधि के लिए आनुपातिक जोखिम प्रीमियम को समायोजित करने के बाद भुगतान किए गए प्रीमियम की वापसी की अनुमति देंगे, बशर्ते कि इस तरह के रद्दीकरण तक कोई क्लेम नहीं किया गया हो।
इस संबंध में उदाहरण हेतु आवेदन पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, यदि आप उपयोग करना चाहते हैं।
बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण पर फ्री-लुक रद्दीकरण सुविधा लागू नहीं है।
धन्यवाद,
आपका विश्वासी,
अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता