हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने के बारे में अधिक जानें

*By providing my details, I consent to receive assistance from Star Health regarding my purchases and services through any valid communication channel.

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करना कब और क्यों जरूरी हो सकता है?

 

क्या कभी आपको लगा है कि आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी अब आपकी जरूरतों पर खरी नहीं उतर रही, और शायद आपको नया प्लान लेना चाहिए? लेकिन पुरानी पॉलिसी को कैसे रद्द करें, ये समझ नहीं आ रहा। कई बार पॉलिसी रद्द करना थोड़ी टेंशन वाली बात लगती है, लेकिन अगर सही जानकारी हो, तो ये काम बहुत आसान हो जाता है।

 

बस 5 आसान स्टेप्स, और आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी घर बैठे ही रद्द हो जाएगी, आइए जानते हैं कैसे। साथ ही यह भी जानने को मिलेगा कि पॉलिसी को रद्द करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो।

 

हेल्थ इंश्योरेंस में फ्री-लुक अवधि क्या है?

 

फ्री-लुक अवधि वह निश्चित समय है, जिसमें नया स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीधारक बिना किसी पेनल्टी के अपनी पॉलिसी रद्द कर सकता है।

 

अगर पॉलिसीधारक को पॉलिसी के नियम और शर्तें पसंद नहीं आतीं, तो वह पॉलिसी दस्तावेज़ प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर पॉलिसी रद्द कर सकता है।

 

 ध्यान दें, यह सुविधा रिन्युअल पॉलिसियों पर लागू नहीं होती।

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द कैसे करें?

 

नीचे दिए गए 5 आसान चरणों में आप अपनी पॉलिसी रद्द कर सकते हैं:

 

  • चरण 1:सबसे पहले अपने इंश्योरेंस कंपनी के कस्टमर केयर को कॉल करें या ईमेल करें support@starhealth.in  । उन्हें बताएं कि आप अपनी पॉलिसी बंद करवाना चाहते हैं।
  • चरण 2: कंपनी आपके अनुरोध की जांच करेगी और आपको समाधान देने की कोशिश करेगी। लेकिन, अगर समाधान मिलने के बाद भी पॉलिसी को रद्द करवाना चाहते हैं, तो पॉलिसी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
  • चरण 3:आपने जितने समय के लिए बीमा लिया था, उसके हिसाब से कंपनी प्रीमियम काटकर और बाकी रकम आपको लौटा देगी।
  • चरण 4:पॉलिसी रद्द होने पर कंपनी आपको एक ऑफिशियल लेटर या ईमेल भेजेगी।

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने की स्थितियां 

 

अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने की दो संभावित स्थितियां होती है, जिनमें रिफंड की राशि भी अलग अलग होती है। पहला है फ्री-लुक पीरियड के दौरान और दूसरा है फ्री-लुक पीरियड के बाद।

 

फ्री-लुक पीरियड के दौरान(निःशुल्क अवलोकन अवधि )

 

नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बाद आपको 30 दिन का समय मिलता है, जिसे फ्री-लुक पीरियड कहा जाता है। इस दौरान आप:

 

  • बिना किसी कारण बताए पॉलिसी रद्द कर सकते हैं
  • पॉलिसी रद्द करवाने का कोई चार्ज नहीं लगता
  • जितने दिन आपको पॉलिसी का कवरेज मिला है, उसका प्रीमियम काटकर बाकी पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। इसमें सिर्फ स्टैंप ड्यूटी और मेडिकल जांच का खर्च कट सकता है।
  • बस इंश्योरेंस कंपनी को लिखित में सूचना देनी होगी।

 

फ्री-लुक पीरियड के बाद

 

अगर फ्री-लुक पीरियड खत्म हो गया है, तो आप फिर भी पॉलिसी रद्द कर सकते हैं लेकिन, पूरा पैसा वापस नहीं मिलेगा। कंपनी कुछ पैसे काटकर बचा हुआ पैसा देगी। जितने दिन आपको पॉलिसी का कवरेज मिला है, उसका प्रीमियम काटकर बाकी पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। इसमें सिर्फ स्टैंप ड्यूटी और मेडिकल जांच का खर्च कट सकता है।

 

बीमाकर्ता असमाप्त पॉलिसी अवधि के लिए आनुपातिक प्रीमियम वापस करेगा, यदि पॉलिसी की अवधि एक वर्ष की है और पॉलिसी अवधि के दौरान कोई भी दावा (या दावे) नहीं किया गया हो।

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें? 

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:

 

  • इस बात का ध्यान रखें कि कोई पेंडिंग क्लेम ना हो अगर पहले से कोई क्लेम लगाया गया है तो पहले उसका निपटारा कर लें।
  • कैंसलेशन के नियम, चार्ज और रिफंड पॉलिसी को अच्छे से पढ़ लें।
  • नई पॉलिसी लेनी है तो पहले उसे एक्टिवेट कर लें ताकि हेल्थ कवरेज में गैप ना आए।
  • सभी डॉक्युमेंट सही तरीके से जमा करें, जैसे पहचान पत्र और कैंसिलेशन फॉर्म।

 

निष्कर्ष 

 

अब आप समझ ही गए होंगे कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस सही जानकारी और सही चरणों के साथ, आप आसानी से अपनी पुरानी पॉलिसी को बंद करके अपनी ज़रूरत के हिसाब से नया और बेहतर प्लान चुन सकते हैं। आखिरकार, आपकी जरूरतें बदलती रहती हैं और उनका ध्यान रखना भी ज़रूरी है। याद रखें, एक सही फैसला न सिर्फ आपको सुकून देता है, बल्कि आपके आने वाले कल को भी सुरक्षित बनाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Disclaimer:
Health Insurance Coverage for pre-existing medical conditions is subject to underwriting review and may involve additional requirements, loadings, or exclusions. Please disclose your medical history in the proposal form for a personalised assessment. 
This FAQ page contains information for general purpose only and has no medical or legal advice. For any personalized advice, do refer company's policy documents or consult a licensed health insurance agent. T & C apply. For further detailed information or inquiries, feel free to reach out via email at marketing.d2c@starhealth.in