आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा के लिए कैसे आवेदन करें?

*By providing my details, I consent to receive assistance from Star Health regarding my purchases and services through any valid communication channel.

आयुष्मान भारत योजना क्या है और इसका उद्देश्य

 

आयुष्मान भारत भारत सरकार की एक बड़ी योजना है, जो 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत शुरू की गई थी। इसका मकसद है कि देश के हर व्यक्ति को अच्छे और सस्ती इलाज की सुविधा मिले। यह योजना सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा देने और “किसी को भी पीछे न छोड़ने” के वादे को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

 

अच्छी बात यह है कि इसके लिए पंजीकरण करना बेहद आसान है। आपको बस आयुष्मान कार्ड बनाना होता है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं।

 

आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने के स्टेप्स

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 तक इस योजना के तहत 36.9 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिससे कई परिवारों को 5 लाख तक के मुक्त इलाज़ की सुविधा मिली है।

 

आइए जानते हैं कि मात्र कुछ मिनटों में, आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर से ही ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना के लिए कैसे पंजीकरण कर सकते हैं:

 

  • स्टेप 1:अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें या सीधे gov.in वेबसाइट पर जाकर 'एम आई एलिजिबल' विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2:ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर का सत्यापन कर आगे बढ़ें।
  • स्टेप 3:स्कीम में “पीएमजेएवाई” को चुनें और अपने राज्य, जिला और गांव का नाम डालें। उसी पेज में सबसे नीचे वाले सेक्शन में आधार नंबर को चुनें और अपना आधार नंबर अंकित करें।
  • स्टेप 4:अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए योग्य होंगे तो आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम दिखाई देने लगेगा।
  • स्टेप 5:जिन सदस्य का आप पंजीकरण करना है उनके नाम के आगे आ रहे “डू ई-केवाईसी” वाले विकल्प पर क्लिक करें और आधार ओटीपी या फेस स्कैन के जरिए केवाईसी पूरा करें।
  • स्टेप 6:परिवार के मुखिया के साथ आपका रिश्ता, आपकी जन्मतिथि, पिनकोड और अपने राज्य व जिले का नाम जैसी कुछ जानकारी देनी होगी।
  • स्टेप 7:इतना करते ही आयुष्मान भारत योजना के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा, और कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

 

आयुष्मान भारत योजना पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

 

आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जैसे:

 

  • आधार कार्ड (अत्यधिक जरूरी)
  • पहचान प्रमाण दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट
  • निवास प्रमाण देने वाले दस्तावेज़, जैसे बिजली/पानी का बिल, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड
  • परिवार की जानकारी, जिसमें हर सदस्य का नाम और आधार नंबर दर्ज हो
  • जाति प्रमाण पत्र (कुछ राज्यों में)
  • बैंक खाते की जानकारी और आय का प्रमाण पत्र

 

आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस के लिए कौन से लोग पंजीकरण कर सकते हैं? 

 

आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस केवल उन लोगों को मिलता है जिनकी पहचान 2011 के सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना में गरीब परिवार के रूप में हुई है। इसके अलावा, ग्रामीण परिवारों और शहरी परिवारों के लिए मापदंड अलग-अलग होते हैं।

 

ग्रामीण परिवारों के लिए मापदंड

 

नीचे दिए गए किसी भी एक मापदंड को पूरा करने वाले ग्रामीण परिवार आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

 

  • जो कच्चे मकान में रहते हैं।
  • ऐसे परिवार जिनका कोई पुरुष सदस्य 16 से 59 की आयु का नहीं हो।
  • यदि परिवार में कोई विकलांग सदस्य है और कोई सक्षम वयस्क नहीं है।
  • भूमिहीन मजदूर परिवार।
  • एससी/एसटी समुदाय से जुड़े परिवार

 

शहरी परिवारों के लिए मापदंड

 

शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह मापदंड उनके काम के आधार पर होता है। जिनकी आमदनी कम है और सामाजिक रूप से कमजोर माने जाते हैं जैसे:

 

  • मजदूर
  • घरेलू कामगार
  • रिक्शा चलाने वाले
  • सफाई कर्मचारी
  • ड्राइवर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • मोची

 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना

 

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 सितंबर 2024 को 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त इंश्योरेंस कवरेज देने का फैसला किया।

 

जिस प्रकार आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाना होता है, उसी प्रकार 70 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाना होता है। जिसे बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य आयुष्मान कार्ड जैसी ही है।

 

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत:

 

  • 70 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से 5 लाख रुपए तक का टॉप-अप कवरेज दिया जाता है।
  • दिया जाने वाला कवरेज सिर्फ उन्हीं वरिष्ठ नागरिक के लिए होगा, जिसे पूरे परिवार के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

निष्कर्ष

 

आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस का पंजीकरण आसान है, बस जरूरी दस्तावेज़ और सही प्रक्रिया पता होनी चाहिए। इस ब्लॉग में बताएं गए 7 स्टेप्स को फॉलो करने के बाद, पंजीकरण पूरा होते ही आप और आपका परिवार ज़रूरत के समय 5 लाख तक के मुफ़्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Disclaimer:
Health Insurance Coverage for pre-existing medical conditions is subject to underwriting review and may involve additional requirements, loadings, or exclusions. Please disclose your medical history in the proposal form for a personalised assessment. 
This FAQ page contains information for general purpose only and has no medical or legal advice. For any personalized advice, do refer company's policy documents or consult a licensed health insurance agent. T & C apply. For further detailed information or inquiries, feel free to reach out via email at marketing.d2c@starhealth.in