बीमारी और बुरा वक़्त कभी भी बता कर नहीं आता। इसलिए जरूरी है कि हम अपने आप को किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रखें। खासकर, जब इस बढ़ती महंगाई के दौर में जब खर्चे पहले ही आसमान छू रहे हों, ऐसे में एक छोटी सी बीमारी भी अच्छा खासा बिल बना देती है। ऐसे में एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) आपको आर्थिक रूप से मजबूत तो रखता ही है, साथ ही आपको और आपके परिवार को आर्थिक मुश्किलों से बचाता भी है।
पर सवाल ये है कि आखिर सबसे सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस कौन सी कंपनी का है? या सबसे कम प्रीमियम वाला हेल्थ इंश्योरेंस कैसे चुनें? अगर आप भी इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये ब्लॉग आपके लिए है।
इस ब्लॉग में हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे और बताएंगे कि कैसे आप अपने लिए सबसे किफायती और बेहतरीन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ढूंढ सकते हैं।
सबसे सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस कौन सी कंपनी का है, यह जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि हेल्थ इंश्योरेंस आखिर आपके लिए क्यों जरूरी है-
मेडिकल खर्चों में बढ़त- अस्पताल में भर्ती होना, दवाइयां, अलग-अलग प्रकार की जांचें और ऐसी ही कई और इलाज से जुड़े हुए तमाम खर्चे आजकल काफी महंगे हो गए हैं। एक छोटी सी बीमारी का इलाज कराने में ही आपकी जेब से अच्छे खासे पैसे खर्च हो जाते हैं, तो अगर कभी बीमारी बड़ी हो तो खर्च भी बढ़ जाएंगे। इसलिए एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि इसकी मदद से आप मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं।
आर्थिक सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस आपको अचानक से आने वाले मेडिकल खर्चों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है और आपकी बचायी हुई जमा पूंजी भी सुरक्षित रहती है।
कैशलेस सुविधा- मुश्किल वक़्त में आपको अपने जेब से पैसे न देने पड़ें, इसलिए ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां अस्पतालों के साथ टाइ-अप करती हैं, जिससे आपको कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके। इतना ही नहीं, कई कंपनियां फ्री हेल्थ चेकअप, नो क्लेम बोनस, और फैमिली कवरेज भी देती हैं।
टैक्स लाभ- इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर आपको टैक्स छूट भी मिलती है।
वैसे तो भारतीय बाजार में कई गैर सरकारी और सरकारी कंपनियां हैं, जो ग्राहकों को एक से बढ़कर एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की सुविधाएं देती हैं। इतनी सारी कंपनियों में से अपने लिए सबसे सस्ता और किफायती हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ढूढ़ना काफी मुश्किल हो सकता है। नीचे कुछ ऐसी कंपनियों के नाम दिए गए हैं जिनके प्लान अक्सर किफायती रेंज में मिल सकते हैं-
सबसे सस्ता प्लान आपकी उम्र, स्वास्थ्य और ज़रूरी कवरेज पर निर्भर करता है। इसलिए, जरूरी है कि आप अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना अवश्य करें। सबसे कम प्रीमियम वाला हेल्थ इंश्योरेंस ढूंढने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा-
हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले यह तय करें कि आपको कैसा कवरेज चाहिए। क्या आपको सिर्फ अपने लिए एक व्यक्तिगत प्लान की ज़रूरत है या पूरे परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर प्लान? आपको कितनी बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) की ज़रूरत है? या क्या आपको गंभीर बीमारियों के लिए भी कवरेज चाहिए?
अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना करें और किसी एक कंपनी पर भरोसा न करें। विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के प्लान, उनके प्रीमियम और कवरेज की तुलना करें। पॉलिसीबाजार या कवरफॉक्स जैसी वेबसाइट्स आपको कई बीमा पॉलिसियों की जानकारी एक साथ देखने और उनकी तुलना करने में मदद करती हैं।
बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) पर जरूर ध्यान दें। कम बीमा राशि वाले प्लान का प्रीमियम तो कम होता है, लेकिन क्या यह आपके लिए काफी होगा? अपनी उम्र, आपकी जीवनशैली और जहाँ आप रहते हैं वहाँ के इलाज के खर्चों को ध्यान में रखकर ही सही बीमा राशि चुनें।
कुछ सस्ते प्लान में को-पेमेंट (इलाज के खर्च का कुछ हिस्सा आपको देना होता है), डिडक्टिबल (एक तय रकम जो आपको पहले खुद भरनी होती है) या सब-लिमिट्स (किसी खास बीमारी या कमरे के किराए पर लगी सीमा) जैसी शर्तें होती हैं। ये शर्तें भले ही आपका प्रीमियम कम कर दें, लेकिन इलाज के दौरान आपका खर्च बढ़ा सकती हैं। इसलिए इन चीज़ों को अच्छी तरह समझना बहुत ज़रूरी है। साथ ही, क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) भी जरूर जांचें।
यह ज़रूर देखें कि जिस इंश्योरेंस कंपनी से आप प्लान ले रहे हैं, उसके साथ कितने अस्पताल जुड़े हुए हैं और क्या आपके पसंदीदा अस्पताल भी उस लिस्ट में शामिल हैं।
क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) जरूर चेक करें। यह दर्शाता है कि कंपनी ने कितने बीमा दावों का सफल निपटान किया है। जिस कंपनी का सेटलमेंट रेशियो ज्यादा होता है, उस पर आप भरोसा कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको IRDAI की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
अगर आपको मैटरनिटी (गर्भावस्था), गंभीर बीमारी (क्रिटिकल इलनेस) या ओपीडी (डॉक्टर से मिलने और दवाओं का खर्च) जैसे कुछ और कवरेज चाहिए, तो ये राइडर्स या एड-ऑन के तौर पर मिल सकते हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें जोड़ने से प्रीमियम बढ़ जाता है।
अगर आप धूम्रपान नहीं करते, स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं और आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं है, तो भी आपका प्रीमियम कम हो सकता है।
लोगों की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, यही वजह है कि सबसे कम प्रीमियम वाला हेल्थ इंश्योरेंस प्लान देने वाली कंपनी को चुनना मुश्किल हो सकता है। आपका यह समझना जरूरी है कि सिर्फ कम प्रीमियम देखने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि कभी-कभी सस्ते प्लान में आपको पूरा कवरेज नहीं मिलता, या उनकी शर्तें ऐसी होती हैं जो बाद में आपको महंगी पड़ सकती हैं। याद रखें, एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस वो है जो आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की सारी ज़रूरतें पूरी करे और जो आपके बजट में भी आसानी से आ जाए।
इसलिए, सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपनी ज़रूरतों को अच्छे से समझें, अलग-अलग बीमा कंपनियों के प्लान को देखें और उनकी तुलना करें, उनकी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें, और फिर वो प्लान चुनें जो आपके लिए सबसे बढ़िया हो। एक उपयुक्त हेल्थ इंश्योरेंस मुश्किल समय में आर्थिक चिंता से राहत देता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। समझदारी से चुनाव करें ताकि आप और आपका परिवार हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रहे।