हेल्थ इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस

अपने कर्मचारी के लिए अपनी हेल्थकेयर प्रोटेक्शन को कस्टमाइज़ करें!

... Read More

*By providing my details, I consent to receive assistance from Star Health regarding my purchases and services through any valid communication channel.

ग्रुप मेडिकल कवर क्या है?

 

ग्रुप मेडिकल कवर एक ऐसी पॉलिसी है, जो लोगों के एक निर्धारित समूह, सामान्यतः एक पेशेवर संगठन, या किसी सोसाइटी के सदस्यों या किसी कंपनी के कर्मचारी को कवर करती है। ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी हेल्थ और मेडिकल खर्चों को कवर करेगी।

 

ग्रुप क्या है?

 

IRDAI के अनुसार, ग्रुप का अर्थ है - सदस्यों का एक समूह, जो एक आपसी आर्थिक गतिविधि में शामिल होने के उद्देश्य से इकट्ठे होते हैं, बशर्ते वे बीमा का लाभ उठाने के मुख्य उद्देश्य से न बनाया गया हों।

 

ग्रुप को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया जा सकता हैः

 

नॉन-एंपलॉयर-एम्पलाई ग्रुप

 

इनमें रजिस्टर्ड कल्याणकारी संगठन के सदस्य, किसी विशिष्ट कंपनी/ बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड धारक, किसी विशेष व्यवसाय के ग्राहक शामिल हो सकते हैं, जहां इंश्योरेंस को अतिरिक्त लाभ के रूप में प्रदान किया जाता है।

 

ऐम्प्लॉयर-एम्पलाई (नियोक्ता-कर्मचारी) ग्रुप रजिस्टर्ड संगठन के कर्मचारी

 

इसमें किसी भी रजिस्टर्ड संगठन के कर्मचारी को शामिल किया जा सकता है।

 

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मौजूदा समूहों हेतु ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी प्रदान करने में विशेषज्ञ है।

उदाहरण के लिए- ऐम्प्लॉयर-एम्पलाई (नियोक्ता-कर्मचारी)

 

ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर/प्रपोजर कौन होता है?

 

ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर/प्रपोजर, वह व्यक्ति/संगठन होता है, जिसने प्रपोज़ल फॉर्म/डिक्लेरेशन फॉर्म में हस्ताक्षर किए हैं, और जिसका नाम पॉलिसी अनुसूची में है। व्यक्ति को पॉलिसी के अंतर्गत शामिल किया जाना अनिवार्य नहीं है।

 

कॉर्पोरेट के लिए स्टार हेल्थ के ग्रुप हेल्थ प्लान (स्टार हेल्थ ग्रुप हेल्थ प्लान फॉर कॉर्पोरेट)

 

  • ग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस
     

नियोक्ता अक्सर कर्मचारियों के स्वास्थ्य कवरेज को प्रभावी ढंग से अनुकूलित करने के लिए ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी के लाभों का मूल्यांकन करते हैं। कई कंपनियां ऐसी ग्रुप स्वास्थ्य बीमा योजना खरीदना चाहती हैं जो कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करे। हालांकि, ये योजनाएं अनुकूलनीय भी होती हैं, जिससे नियोक्ताओं को कवरेज चुनने की सुविधा मिलती है जो उनके कार्यस्थल के लिए सबसे उपयुक्त हो।

 

प्लानग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड  (SHAHLGP21153V012021)स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस (SHAHLGP23021V032223)
कवर का प्रकारव्यक्तिगत /फ़ैमिलीव्यक्तिगत /फ़ैमिली
बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) विकल्प लाख में₹100000 से ₹10 लाख₹1 करोड़ तक
कमरे का किराया, बोर्डिंग, नर्सिंग खर्चबीमा राशि (सम इंश्योर्ड) का 2%, अधिकतम ₹5000 /- प्रति दिनकवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशनहॉस्पिटलाइज़ेशन की तारीख से पहले के 30 दिन।कवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशनअस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के 60 दिनकवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
इमरजेंसी एम्बुलेंसप्रति अस्पताल भर्ती ₹2000 तककवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
आयुष उपचारबीमा राशि (सम इंश्योर्ड) तक कवर किया गयाबीमा राशि (सम इंश्योर्ड) के 25% तक, जो अधिकतम ₹25,000 /- प्रति पॉलिसी अवधि की सीमा के अधीन है
डे-केयर उपचारकवर किया गयाकवर किया गया
आधुनिक उपचारबीमा राशि (सम इंश्योर्ड) के 50% तक।कवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
मोतियाबिंद सर्जरीएक पॉलिसी वर्ष में प्रत्येक आँख के लिए बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) का 25% या ₹40000, जो भी कम हो।कवर की सीमाओं को कस्टमाइज़ करें
प्रतीक्षा अवधिपहले से मौजूद बीमारियाँपहली पॉलिसी की शुरुआत के बाद 36 महीने का निरंतर कवरेजप्रतीक्षा अवधि के साथ या उसके बिना (प्रतीक्षा अवधि की छूट उपलब्ध है)
कुछ विशिष्ट बीमारियाँपहली पॉलिसी की शुरुआत के बाद 24 महीने का निरंतर कवरेजप्रतीक्षा अवधि के साथ या उसके बिना (प्रतीक्षा अवधि की छूट उपलब्ध है)
पहले से मौजूद बीमारीपहली पॉलिसी की शुरुआत के बाद 36 महीने का निरंतर कवरेजप्रतीक्षा अवधि के साथ या उसके बिना (प्रतीक्षा अवधि की छूट उपलब्ध है)
दुर्घटनाओं के अलावा कोई अन्य बीमारीपहली पॉलिसी की शुरुआत के बाद पहले 30 दिनप्रतीक्षा अवधि के साथ या उसके बिना (प्रतीक्षा अवधि की छूट उपलब्ध है)
माइग्रेशन (इंश्योरेंस रेगुलेटर द्वारा प्रावधान)बीमारी/ दुर्घटनाओं और डेकेयर उपचारों या प्रक्रियाओं के कारण 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती (इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन)
कवर किए गए जोखिमबीमारी/ दुर्घटनाओं और डेकेयर उपचारों या प्रक्रियाओं के कारण 24 घंटे के लिए इन - पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन
जोड़ना और हटाना
  • आश्रितों सहित किसी भी नए सदस्य को जोड़ा जा सकता है
  • नवजात शिशु और नवविवाहित पति/पत्नी को जोड़ा जा सकता है
  • संगठन छोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रो-राटा प्रीमियम पर कवर से हटा दिया जाएगा, जो कि उस इंश्योर्ड व्यक्ति के तहत कोई दावा न किए जाने के अधीन होगा


ऊपर दी गयी जानकारी कंपनियों को व्यावहारिक रूप से ग्रुप बीमा योजना को समझने में मदद करती है।
 

नोटः  उपरोक्त जानकारी केवल सांकेतिक है। कृपया बिक्री से पहले नियम एवं शर्तों के पूर्ण विवरण के लिए, पॉलिसी खंड पढ़ें।
 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, प्रस्तावक की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार की जाती है। इस पॉलिसी के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ शामिल हैं, जो पॉलिसी अनुसूची में निर्धारित उप-सीमाओं के अधीन हैं।

 

  • इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च: अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित सभी खर्च, जैसे कि कमरे/भोजन का खर्च, जिसमें चिकित्सक की फीस, नर्सिंग खर्च, सर्जिकल फीस, आईसीयू शुल्क, एनेस्थेटिस्ट, एनेस्थीसिया, रक्त, ऑक्सीजन, ऑपरेशन थिएटर शुल्क आदि शामिल हैं, जो कम से कम 24 लगातार घंटों की अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुए हों।

 

  • प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्च: अनुसूची में उल्लिखित सीमाओं तक अस्पताल में भर्ती होने से पहले और अस्पताल में भर्ती होने के बाद के सभी स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा खर्च। 

 

  • डे-केयर उपचार/प्रक्रियाएं: तकनीकी प्रगति के कारण 24 घंटे से कम समय में किए जाने वाले सभी चिकित्सा उपचार और/या शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं से संबंधित डेकेयर उपचार कवर किए जाते हैं। आउट पेशेंट के रूप में लिए गए उपचार डेकेयर उपचार/प्रक्रियाओं के दायरे से बाहर रखे जाएंगे।

 

  • मैटरनिटी लाभ: यह वैकल्पिक कवर पॉलिसी अवधि के दौरान सी-सेक्शन या सामान्य प्रसव (प्रसवपूर्व और प्रसवोत्तर खर्चों सहित) और गर्भावस्था के वैध चिकित्सा समापन के लिए किए गए चिकित्सा खर्चों को कवर करता है। यह कवर पॉलिसी अनुसूची में निर्दिष्ट सीमा तक प्रसव से संबंधित खर्चों को भी कवर करता है। यह कवरेज प्रतीक्षा अवधि के साथ या उसके बिना उपलब्ध है। पॉलिसी के तहत 9 महीने की प्रतीक्षा अवधि को माफ करने का विकल्प भी चुना जा सकता है।

 

  • नवजात कवर: नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान होने वाले चिकित्सा खर्चों के लिए बीमा राशि (फ्लोटर सम इंश्योर्ड) या मां की बीमा राशि के एक निश्चित प्रतिशत तक का अस्पताल में इन-पेशेंट के रूप में किए गए मेडिकल खर्चों के लिए कवर मिल सकता है, जैसा कि पॉलिसी अनुसूची में बताया गया है। यह एक वैकल्पिक कवर है।

 

  • आयुष उपचार: यह कवर होम्योपैथी, आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी जैसी वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के लिए चिकित्सा खर्चों को कवर करता है, बशर्ते यह उपचार NABH-प्रमाणित चिकित्सक/संस्थान द्वारा किया गया हो।

 

कंपनियां आमतौर पर कर्मचारियों की संतुष्टि और कार्यस्थल पर समग्र कल्याण को बेहतर बनाने के लिए कॉर्पोरेट स्वास्थ्य बीमा लाभों पर जोर देती हैं। कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझना आवश्यक है, ताकि उन्हें उचित कवरेज प्रदान किया जा सके। जिसमें उनके द्वारा सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली चिकित्सा सेवाओं के प्रकार और उन्हें आवश्यक कवरेज का स्तर समझना शामिल है।

 

किस-किस प्रतीक्षा अवधि से छूट दी जाती है?

 

प्रतीक्षा अवधि छूटकवर की गई बीमारियाँ/खर्च
30 दिन की प्रतीक्षा अवधि से छूट30 दिन की सामान्य प्रतीक्षा अवधि लागू नहीं होगी, और पॉलिसी शुरुआत की तारीख से बीमारियाँ कवर होंगी।
पहले वर्ष के एक्स्क्लूज़न से छूटपॉलिसी क्लॉज में उल्लिखित उन बीमारियों को पॉलिसी शुरू होने की तारीख से कवर किया जाएगा। जैसे- पित्ताशय की पथरी, गुर्दे की पथरी, अग्नाशय की पथरी, प्रोस्ट्रेट, हर्निया, हाइड्रोसील आदि।
पहले दो वर्ष के एक्स्क्लूज़न से छूटपॉलिसी क्लॉज में उल्लिखित निर्दिष्ट बीमारी को पॉलिसी शुरू होने की तारीख से कवर किया जाएगा। जैसे - मोतियाबिंद, ईएनटी रोग, इंटरवर्टेब्रल डिस्क प्रोलैप्स, ईएनटी संबंधी बीमारियाँ, महिला जननांगों से संबंधित विभिन्न विकार आदि।
पहले से मौजूद बीमारी के एक्स्क्लूज़न से छूटपहले से मौजूद बीमारियों (PED) और उनकी जटिलताओं के उपचार संबंधी खर्चों को पॉलिसी प्रारंभ तिथि से कवर किया जाएगा।

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं एक नज़र में

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है।

 

  • कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों—जैसे पति/पत्नी, आश्रित बच्चे, माता-पिता और सास–ससुर—को शामिल कर सकते हैं।
  • स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के कवर के तहत बुजुर्ग माता-पिता और सास-ससुर को सह-भुगतान सहित या बिना सह-भुगतान के भी शामिल किया जा सकता है।
  • यह पॉलिसी एक फ्लोटर/व्यक्तिगत बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) प्रदान करेगी, जो किसी बीमारी या दुर्घटना और डेकेयर प्रक्रियाओं के कारण 24 घंटे के अस्पताल में भर्ती में होने वाले चिकित्सा खर्च को कवर करेगी। कर्मचारी अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त टॉप-अप कवर का विकल्प चुन सकता है।
     

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं

 

फ्लोटर बेनिफिट: इंश्योर्ड फ्लोटर कवर का लाभ उठा सकता है, और एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करके एक ही बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) के अंतर्गत परिवार (पति/पत्नी, आश्रित बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर) को कवर कर सकता है।

 

कैशलेस और रीइम्बर्समेंट सुविधा: इंश्योर्ड व्यक्ति, नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकता है, और मानक आवश्यक दस्तावेज जमा करके खर्च की प्रतिपूर्ति भी प्राप्त कर सकता है।

 

कवर अवधि: 1 वर्ष

 

पात्रता: इस पॉलिसी में किसी भी आयु के व्यक्ति को शामिल किया जा सकता है।

 

समूह का आकार: यदि आपकी कंपनी इंश्योरेंस प्रदान करती है, तो आप इसके लिए पात्र होंगे। ग्रुप साइज न्यूनतम 7 सदस्यों का हो सकता है (परिवार सहित)।

 

प्रतीक्षा अवधि: स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस कवर लेने का सबसे बड़ा लाभ प्रतीक्षा अवधि/समयबद्ध एक्स्क्लूज़न से छूट है। सामान्यतः, ग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में, 30 दिन से 3 वर्ष तक की प्रतीक्षा अवधि लागू होती है, और इसमें डिलीवरी खर्च कवर नहीं किए जाते हैं। हालांकि, स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस, कर्मचारी को समयबद्ध एक्स्क्लूज़नों से संबंधित सभी छूटों और कुछ अतिरिक्त लाभों - जैसे डिलीवरी खर्च, का लाभ प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

 

नो प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग: अन्य ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसियों के विपरीत, जिन्हें प्री-इंश्योरेंस स्क्रीनिंग के बिना जारी किया जा सकता है, ग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में, प्री-इंश्योरेंस स्क्रीनिंग अनिवार्य है। इस प्रकार, पहले से मौजूद बीमारियों वाले उम्रदराज व्यक्ति को ग्रुप इंश्योरेंस कवर के तहत भी कवर किया जा सकता है।

 

प्रीमियम: पॉलिसी के तहत लिया जाने वाला प्रीमियम, चुनी गई बीमा राशि (सम इंश्योर्ड), अतिरिक्त कवर (यदि इंश्योर्ड द्वारा चुना गया है) और आयु, जोखिम कारक, शहर वर्गीकरण, रुग्णता आदि पर निर्भर करता है।

 

पॉलिसी का प्रकार: उपलब्ध पॉलिसियों के प्रकार नियमित उपभोक्ताओं को दी जाने वाली पॉलिसियों के समान होते हैं, हालांकि, प्रदान किए गए कवरेज का स्तर आपके नियोक्ता द्वारा चुनी गई पॉलिसी पर निर्भर हो सकता है।

 

जोड़ना/हटाना: ग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में, मध्य अवधि में नए सदस्यों को जोड़ना संभव नहीं है, जबकि स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में विवाह या नवजात शिशु के जन्म के बाद भी सदस्य जोड़े जा सकते हैं।

 

हम किसके लिए भुगतान नहीं करते हैं?

 

हम पॉलिसी अनुसूची में उल्लिखित स्थायी एक्सक्लूजनों के लिए भुगतान नहीं करते हैं।

 

  • वॉकर और व्हीलचेयर, विटामिन और टॉनिक
  • डेंटल इंप्लांट
  • जन्मजात बाहरी विसंगति
  • गैर-भुगतानयोग्य/उपभोग्य वस्तुएं आदि।
     

 

कॉर्पोरेट बफर क्या है?

 

कॉर्पोरेट बफर का अर्थ होता है - पूरे समूह के लिए उपलब्ध अतिरिक्त बीमा राशि (सम इंश्योर्ड)। व्यक्तिगत कर्मचारी के कवरेज की समाप्ति के बाद, विशिष्ट रोगों/बीमारियों की वजह से होने वाली किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के मामले में इसका लाभ उठाया जा सकता है। फ़ैमिली फ्लोटर कवर के तहत, नियोक्ता की सहमति से कर्मचारी, उसके पति/पत्नी और बच्चों को इसके लाभ के अंतर्गत शामिल किया जा सकता है।

 

इन - हाउस क्लेम सेटलमेंट:

 

कैशलेस क्लेम प्रक्रियाएं:

 

  • स्टार हेल्थ नेटवर्क अस्पतालों की सूची स्टार हेल्थ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • हमारी वेबसाइट पर मौजूद नेटवर्क सूची से खोजकर अपने निवास के निकटतम नेटवर्क अस्पताल का पता लगाएं।
  • नियोजित सर्जरी के लिए, भर्ती करने की तारीख से पहले अस्पताल से संपर्क करें, जो भरा हुआ प्री-ऑथराइजेशन फॉर्म भेजेगा।
  • प्री-ऑथराइजेशन फॉर्म में अपना संपर्क नंबर अवश्य दर्ज करें।
  • यदि विवरण अपूर्ण पाए गए, तो अनुरोध मंजूर होने में देरी हो सकती है।
     

किसी नेटवर्क अस्पताल में स्थित बीमा डेस्क से संपर्क करें। सूचना या तो 044 4674 5800 पर हमसे संपर्क करके या corporate.support@starhealth.in पर ई-मेल करके दी जा सकती है। 

 

  • क्लेम नंबर प्राप्त करने के लिए ऑपरेटर को सूचित करें।
  • ग्राहक आईडी / पॉलिसी नं.
  • हॉस्पिटलाइजेशन का कारण
  • अस्पताल का नाम
  • इंश्योर्ड/रोगी का नाम
     

 

नियोजित हॉस्पिटलाइजेशन की स्थिति में हॉस्पिटलाइजेशन से 7 से 10 दिन पहले सूचित किया जा सकता है, और इमरजेंसी हॉस्पिटलाइजेशन की स्थिति में हॉस्पिटलाइजेशन के 24 घंटे के भीतर सूचित किया जा सकता है।

 

  • क्लेम रजिस्टर करें।
  • नेटवर्क अस्पताल के इंश्योरेंस डेस्क पर पहुंचे, और दस्तावेज जमा करें।
  • दस्तावेज़ स्टार क्लेम्स टीम को भेजे गए।
  • दस्तावेज़ हमारी क्लेम प्रोसेसिंग टीम द्वारा सत्यापित किए गए।
  • यदि स्वीकृत किया जाता है, तो क्लेम का निपटान पॉलिसी शर्तों के अनुसार किया जाता है।
  • भुगतान नेटवर्क अस्पताल को पहुंच जाएगा।
  • अंतर का भुगतान करें और डिस्चार्ज लें।
     

 

रीइम्बर्स्मेंट क्लेम संबंधी प्रक्रियाएं:

 

नियोजित उपचारों के मामले में, बीमित व्यक्ति बीमा कंपनी को उपचार की पूर्व सूचना देता है और क्लेम नंबर प्राप्त करता है। आपातकालीन भर्ती के मामले में, बीमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटों के भीतर क्लेम नंबर प्राप्त कर सकता है। बीमित व्यक्ति हेल्पलाइन 044-4674 5800 पर कॉल करके अस्पताल का नाम और रोगी का नाम जैसी आवश्यक जानकारी प्रदान करके अपना क्लेम नंबर प्राप्त कर सकता है। बीमित व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर अस्पताल से छुट्टी की तारीख से 15 दिनों के भीतर उन खर्चों की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकता है।

 

रीइम्बर्स्मेंट क्लेम के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले मूल दस्तावेज:

 

  • विधिवत भरा हुआ क्लेम फॉर्म
  • प्री-एडमिशन जांचें और उपचार दस्तावेज
  • अस्पताल और केमिस्ट से प्राप्त नकद रसीदें
  • किए गए परीक्षणों के लिए नकद रसीदें और रिपोर्टें
  • चिकित्सकों, सर्जनों और एनेस्थेटिस्ट से प्राप्त रसीदें
  • डाइग्नोसिस के संबंध में अटेंड करने वाले चिकित्सक से प्राप्त प्रमाण पत्र
  • प्रपोज़र के पैन कार्ड, कैंसिल चेक की कॉपी या एनईएफटी विवरण।
     

आप अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए हमारे 24/7 कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं।

 

सह-भुगतान हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत एक लागत साझा करने संबंधी आवश्यकता है, जहां इंश्योर्ड व्यक्ति को स्वीकार्य क्लेम राशि का एक निश्चित प्रतिशत वहन करना होगा। इस सह-भुगतान सुविधा से ग्रुप इंश्योरेंस की लागत कम हो जाएगी।

 

हम किसे स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने की सलाह देते हैं?

 

कर्मचारी किसी भी कंपनी की अमूल्य संपत्ति होते हैं, और नियोक्ता, उनके उत्कृष्ट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हुए एक स्वस्थ कार्यबल को बढ़ावा देने हेतु कई पहल करते रहते हैं, जो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार करता है। वर्तमान परिदृश्य

में, संगठनों के बीच हेल्थ इंश्योरेंस को एक कर्मचारी बेनिफिट के रूप में मानने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

 

हेल्थ इंश्योरेंस, कर्मचारी को मान्यता देने और पुरस्कृत करने में एक प्रमुख कारक है। हेल्थ इंश्योरेंस का उपयोग एक रिटेंशन टूल के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे कर्मचारी लंबे समय तक कंपनी से जुड़े रहने की प्रवृत्ति रखते हैं। जब कर्मचारियों की आवश्यकताओं—जैसे वृद्ध माता-पिता का उपचार—का ध्यान रखा जाता है, तो यह उन्हें नियोक्ता के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध करता है।

 

हम समझते हैं कि आपके मन में ऐसे सामान्य प्रश्न हैं, जो किसी भी कंपनी के प्रत्येक एचआर मैनेजर या सीईओ के मन में होते हैं। क्या ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के लिए कर्मचारी की किसी न्यूनतम संख्या की आवश्यकता होती है? ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के लिए न्यूनतम कितने कर्मचारी की आवश्यकता होती है?

 

हम 20 से कम कर्मचारी वाली एक छोटी कंपनी हैं, क्या हम फिर भी ग्रुप हेल्थ पॉलिसी के लिए पात्र हैं?

 

खैर, हम इन सभी सवालों के जवाब देना चाहते हैं।

 

एसएमई (SME) और स्टार्टअपः

 

न्यूनतम 7 सदस्य वाली एक छोटी टीम वाले स्टार्टअप के लिए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस, ग्रुप मेडिकल पॉलिसी के साथ प्रदान किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप 7 सदस्यों वाली एक नई कंपनी हैं, तो भी आप ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए साइन अप कर सकते हैं। नियोक्ता दो तरीकों से ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं—कर्मचारियों को लाभ प्रदान करके और आयकर अधिनियम की धारा 37(1) के तहत कर लाभ प्राप्त करके।

 

बड़े संगठन:

 

कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी, किसी भी व्यवसाय द्वारा नैतिकतापूर्वक व्यवहार करने, और कर्मचारी और उनके परिवारों के कल्याण में योगदान करने, तथा स्थानीय समुदाय और समाज के कल्याण में योगदान करने किसी दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता है।

 

अपने कर्मचारी के लिए सर्वोत्तम हेल्थ इंश्योरेंस कैसे चुनें?

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस आपको सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, सही लाभों का चयन करना और वैल्यू-एडेड सेवाओं के साथ इंश्योरेंस की उपयोगिता को अधिकतम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस आधार पर, कर्मचारियों के लिए प्रासंगिक और व्यापक ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान करना नियोक्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। सही ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान वह होता है, जिसे नियोक्ता के बजट में सर्वोत्तम संभव लाभ प्रदान करने के लिए कस्टमाइज़ किया जा सके।

 

उन व्यावहारिक बिंदुओं के बारे में बात करने से पहले, जो आपके कर्मचारी के लिए सही इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार करने में आपकी मदद कर सकते हैं, आपकी टीम को अच्छी तरह से जानना आवश्यक है।

 

नीचे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है:

 

  • प्रतीक्षा अवधि - स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस

 

समयबद्ध एक्स्क्लूज़न/प्रतीक्षा अवधि सामान्यतः 4 प्रकार के होते हैं।
स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के तहत समयबद्ध एक्स्क्लूज़न निम्नलिखित हैं:
पहले से मौजूद बीमारियों के लिए - 36 महीनेc
कुछ निर्दिष्ट बीमारियाँ—जैसे नेत्र रोग, ईएनटी विकार, महिला जननांग विकार—के लिए प्रतीक्षा अवधि 2 वर्ष है।
कुछ निर्दिष्ट बीमारियों - हर्निया, बवासीर, पथरी बनना आदि से संबंधित बीमारियों के लिए 1 वर्ष है।
पॉलिसी के पहले 30 दिनों के दौरान प्राप्त या अनुबंधित कोई भी बीमारी
उपरोक्त समयबद्ध एक्स्क्लूज़नों के लिए स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के तहत छूट प्रदान की जा सकती है
 

  • प्रतीक्षा अवधि - ग्रुप आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

 

1.पहले से मौजूद बीमारियों के लिए - 36 महीने।

2.कुछ निर्दिष्ट बीमारियों के लिए – 2 वर्ष, कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • मोतियाबिंद और आयु से संबंधित आंखों की बीमारियां
  • बेनाइन ईएनटी विकार
  • हिस्टेरेक्टोमी
  • सभी प्रकार की हर्निया

3.  कुछ निर्दिष्ट बीमारियों के लिए – 4 वर्ष, कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए उपचार, जब तक कि यह दुर्घटना की वजह से न हो
  • आयु से संबंधित ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस

4. पॉलिसी के पहले 30-दिनों के दौरान प्राप्त या अनुबंधित कोई भी बीमारी

 

  • मैटरनिटी कवरेज

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस ऐड - ऑन बेनिफिट के रूप में डिलीवरी और नवजात शिशु कवर प्रदान करता है। इन लाभों की पेशकश करना और बच्चे होने के समय अपने कर्मचारी के लिए अपना सहयोग प्रदर्शित करना एक अच्छा विकल्प है।

 

  • पारिवारिक कवरेज:

 

जब आप कर्मचारियों के परिवार को व्यापक कवर देते हैं, तो वे इसकी अत्यधिक सराहना करते हैं। टीम की औसत आयु का विश्लेषण करना और उसी के आधार पर प्लान का चयन करना बेहतर होता है। यह सर्वोत्तम लाभ है, जिसके द्वारा आप यह दिखा सकते हैं कि आप उन्हें कितना महत्व देते हैं। बेशक, इसकी अपनी एक लागत है, लेकिन आप हमेशा इंश्योरेंस प्लान को अपने कर्मचारी की जरूरतों के अनुरूप कस्टमाइज़ करने का विकल्प चुन सकते हैं। मैटरनिटी ऐड-ऑन की तरह, आपकी टीम का उनके आयु समूह द्वारा आकलन करना और सुनियोजित निर्णय लेना बेहतर होता है। उदाहरण के लिए, 20 वर्ष के आयु-वर्ग वाले समूह को, बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों वाले 30 के आयु वर्ग वाले समूह की तुलना में कम पारिवारिक कवरेज की आवश्यकता हो सकती है। यदि आपके कर्मचारी इमर्जेंसी में अपने हेल्थ इंश्योरेंस का ठीक से उपयोग नहीं कर पाते हैं, तो आपके प्रयास बेकार हो जाएंगे।

 

कर्मचारी के लिए स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के लाभ?

 

आज, कर्मचारी ऐसी आकर्षक कंपनियों की तलाश करते हैं, जो उन्हें केवल एक वेतन से कहीं अधिक लाभ प्रदान करती हैं। ऐसा ही एक सार्थक कंपनसेशन, स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस है।

 

कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व और अधिक बढ़ गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यान में रखते हुए, कोविड -19 के मद्देनजर कर्मचारी के लिए अनिवार्य ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करने हेतु, कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है।

 

स्वस्थ कर्मचारी अधिक उत्पादक वर्कफ़ोर्स का निर्माण करते हैं। विशेषकर जब परिवार के किसी सदस्य को हॉस्पिटलाइज किया जाता है, तो कर्मचारी बहुत ही तनाव में होते हैं। आइए देखें कि नियोक्ता द्वारा प्रदान किया जाने वाला स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस आपकी चिकित्सा आवश्यकताओं को कैसे पूरा करता है। 

 

एक कर्मचारी के रूप में,

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ, भुगतान किए गए प्रीमियम के आधार पर उससे कहीं अधिक होता है।

 

  • सिर्फ इंश्योरेंस से कहीं अधिक। परिवार के लिए कवर। पॉलिसी के आधार पर, आपका परिवार भी इंश्योरेंस के लिए पात्र हो सकता है।

 

एक नियोक्ता के रूप में,

 

स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के साथ, आप अपने कर्मचारी को वे लाभ प्रदान कर सकते हैं, जो उन्हें उत्पादक बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

 

  • अनुपस्थिति में कमी
  • उत्पादकता में वृद्धि
  • बेहतर कर्मचारी प्रतिधारण
  • व्यावसायिक उत्पादकता में वृद्धि
     

छोटे और बड़े व्यवसायों के लिए, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आपके कर्मचारी की हेल्थकेयर आवश्यकताओं की पूर्ति करने और लागतों को नियंत्रित करने में आपकी मदद करने के लिए फ़्लेक्सिबल और कस्टमाइज्ड कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस समाधान प्रदान करती है। यहां बताया गया है कि हमारा स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस आपकी कंपनी के लिए क्या कर सकता है:

 

बीमारी के दिनों की लागत को कम करता है

 

प्रत्येक कंपनी में अपने कर्मचारी द्वारा ली गई बीमारी की छुट्टियों की संख्या को कम करना प्रत्येक नियोक्ता के लिए एक चुनौती होती है। बीमारी की छुट्टियों की वजह से कार्य दिवसों का नुक़सान होता है, जो व्यवसायों की आधार-रेखा को काफी प्रभावित करता है। जबकि आप अपने कर्मचारी के बीमार होने पर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं, फिर भी स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस आपके कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर सुविधाएँ प्रदान कर सकता है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द काम पर लौटने में मदद मिल सकती है।

 

यह आपको कर्मचारियों की भर्ती करने और उन्हें बनाए रखने में मदद करता है।

 

कर्मचारी की नियुक्ति करते समय, लाभ पैकेज में कंपनी का मेडिकल इंश्योरेंस शामिल करना उम्मीदवार द्वारा आपकी कंपनी को अन्य कंपनियों पर प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है।इसके साथ ही वर्तमान कर्मचारियों के किसी अन्य नौकरी की तलाश करने की संभावना भी कम हो जाती है, क्योंकि मेडिकल इंश्योरेंस मिलने से वे स्वयं को अधिक मूल्यवान और सुरक्षित महसूस करते हैं।

 

जॉब सटिस्फैक्शन बढ़ाता है

 

कंपनी मेडिकल इंश्योरेंस कर्मचारियों द्वारा सबसे अधिक वांछित लाभों में से एक है। जब उन्हें पता होता है कि नियोक्ता हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से उनके स्वास्थ्य और कल्याण में वास्तविक रुचि रखता है, तो उनकी प्रेरणा, संतुष्टि और उत्पादकता बढ़ती है, और वे लंबे समय तक कंपनी से जुड़े रहने के लिए आकर्षित होते हैं।

 

स्टार हेल्थ के साथ अपने कर्मचारी की देखभाल करें

 

जब आप अपने कर्मचारियों की देखभाल करते हैं, तो संगठन की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।

 

हमारे ग्रुप प्लान इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि वे आपके कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण का पूर्ण ध्यान रख सकें, ताकि वे अपनी प्रमुख जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएँ।

 

  • फ़्लेक्सिबल कवर

हम आपके व्यवसाय की आवश्यकता और उपयुक्त कवरेज स्तर के अनुसार स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

 

  • टेक - फ़्रेंडली

स्टार हेल्थ एक तकनीक-सक्षम प्रक्रिया प्रदान करता है, जो क्लेम को सरल और तनाव-मुक्त बनाती है।

 

  • एडमिन डैशबोर्ड

हमारा एडमिन डैशबोर्ड आपको सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करता है, ताकि आप ग्रुप हेल्थ बेनिफिट्स को आसानी से प्रबंधित कर सकें।

 

स्टार हेल्थ के साथ स्टार ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस क्यों चुनें?

 

  • 96% कैशलेस क्लेम, 2 घंटे से भी कम समय में सेटल किए गए।
  • पूरे भारत में 14,000 से अधिक नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा प्राप्त करें। वित्त वर्ष 2021 में हमारे 94% हेल्थ क्लेम 30 दिन के भीतर प्रोसेस किए गए
  • क्लेम सेटलमेंट के लिए, बिना किसी टीपीए के इन-हाउस चिकित्सक
  • उद्योग-जगत में सर्वोत्तम क्लेम सेटलमेंट अनुपात
सहायता केंद्र

उलझन में हैं? हमारे पास जवाब हैं

हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित अपने सभी संदेहों को स्पष्ट करें।