हेल्थ इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट
मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस
अपने डिलीवरी खर्चों को कवर करें!
भारत में मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस
नए माता-पिता बनने और दुनिया में एक नए जीवन/शिशु के आने से जीवन में आनंद, ख़ुशियां और उत्साह का संचार हो जाता है। जैसा कि कहा जाता है, "महान शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है", तो माता-पिता बनते ही एक नए जीवन के देखभाल की जिम्मेदारी आ जाती है। हालाँकि यह जीवन का एक रोमांचक चरण होता है, जिसमें अनिश्चितताएँ पैदा हो सकती हैं, लेकिन इन सब के लिए तैयार रहना हमेशा बेहतर होता है।
हमें पता है कि बढ़ती चिकित्सा मुद्रास्फीति (मेडिकल खर्चे) और हॉस्पिटलाइजेशन की बढ़ती लागत माता-पिता के वित्तीय स्थिति पर दबाव डाल रहे हैं। परिणामस्वरूप, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करता है, जिसके चलते अब आपको बढ़ते मेडिकल खर्चों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
आईआरडीएआई के अनुसार, मैटरनिटी खर्चे को हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान, होने वाले सामान्य या सिजेरियन सर्जरी सहित प्रसव के दौरान होने वाले मेडिकल (चिकित्सा उपचार) खर्चों के रूप में जाना जाता है। इसमें पॉलिसी अवधि के दौरान गर्भावस्था की वैध समाप्ति के खर्च शामिल होते हैं।
बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए डिलीवरी लाभ वाली एक मेडिकल पॉलिसी जरूरी है, वह भी खासकर तब, जब बात डिलीवरी के पहले की देखभाल, डॉक्टर के पास जाने, डिलीवरी होने और डिलीवरी के बाद की देखभाल की हो।
डिलीवरी लाभों वाली मेडिकल पॉलिमी यह सुनिश्चित करती है कि डिलीवरी के दौरान माँ और बच्चे को अच्छी तरह से सुरक्षा प्रदान की जाती है, और खासकर तब, जब डिलीवरी के दौरान या बच्चे के जीवन के शुरुआती दिनों में कोई जटिलता या समस्या उत्पन्न होती है।
आपको अपने नियमित हेल्थ इंश्योरेंस में डिलीवरी खर्चों को कवर करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
डब्ल्यूएचओ ने नवजात शिशुओं की मृत्यु और उनको होने वाली बीमारी पर अपनी रिपोर्ट में कहा है, "पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में लगभग 41% मौतें नवजात शिशुओं में, 28 दिन तक के शिशुओं में या नवजात अवधि में होती हैं।"
सामान्य या सी-सेक्शन डिलीवरी की औसत लागत बढ़ती जा रही है और भारत के अधिकांश शहरों में यह लगभग 2 लाख रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है।
हालाँकि भारत में मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियाँ सीमित मात्रा में हैं, ऐसे में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की व्यक्तिगत और फैमिली फ्लोटर पॉलिसियों का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि वे डिलीवरी के दौरान होने वाले खर्चों के साथ ही नवजात शिशु के लिए होने वाले खर्चों को कवर करती हैं।
यदि आप अपने जीवनसाथी या परिवार के लिए डिलीवरी खर्चों के कवरेज के साथ कोई मेडिक्लेम प्लान खरीदना चाह रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन सुविधा है। आपके हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत प्रदान किया गया मैटरनिटी कवर सामान्य डिलीवरी या सिजेरियन डिलीवरी के कारण होने वाले खर्चों को कवर कर सकता है और/या यदि शिशु को किसी चिकित्सीय जटिलता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हो, तो उसे भी कवर कर सकता है।
यदि आप डिलीवरी लाभों वाली कोई मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदने की योजना बना रहे हों या आप फैमिली पॉलिसी पर स्विच करना चाह रहे हों, तो ऐसे में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बहुत ही काम का है, क्योंकि यह जल्द ही माता-पिता बनने वालों को सही मेडिकल इंश्योरेंस और सहायता प्रदान करता है, ताकि उनका गर्भधारण स्वस्थ और खुशहाल हो।
जैसा कि हम जानते हैं कि बच्चा पैदा करने की अपनी खुशियाँ होती हैं और साथ ही खर्चे भी। और ये खर्चे नए बनने वाले माता-पिता के वित्त (रुपए-पैसे) और हित (खुशहाली) पर भारी पड़ सकते हैं।
इसलिए, एक ऐसी मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना महत्वपूर्ण है, जो गर्भावस्था से पहले ही मातृत्व (मैटरनिटी) संबंधी खर्चों को कवर कर ले।
क्या स्टार हेल्थ पॉलिसियाँ डिलीवरी संबंधी खर्चों को कवर करती हैं?
पॉलिसी का नाम | स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी | यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान) | स्टार वूमेन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी | सुपर सरप्लस इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान) | स्टार सुपर सरप्लस (फ्लोटर) इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान) | |
---|---|---|---|---|---|---|
प्रवेश आयु (इंट्री एज) | वयस्क व्यक्ति | 18-65 वर्ष | 18-40 वर्ष | 18-75 वर्ष | 18-65 वर्ष | 18-65 वर्ष |
आश्रित बच्चा | 91 दिन से 25 वर्ष तक | 91 दिन से 25 वर्ष तक | 91 दिन से 25 वर्ष तक | 91 दिन से 25 वर्ष तक | 91 दिन से 25 वर्ष तक | |
यदि बेटी अविवाहित है/कमाती नहीं है - 30 वर्ष तक। | ||||||
उत्पाद का प्रकार (प्रोडक्ट टाइप) | व्यक्तिगत/फ्लोटर | व्यक्तिगत/फ्लोटर | व्यक्तिगत/फ्लोटर | व्यक्तिगत | फ्लोटर | |
पॉलिसी अवधि/पीरियड | 1 /2 /3 - वर्ष | 1 /2 /3 - वर्ष | 1 /2 /3 - वर्ष | 1 /2 - वर्ष | 1 /2 - वर्ष | |
बीमा राशि ₹ (लाख) | 5 / 7.5/ 10/ 15 / 20/ 25 / 50 / 75 / 100 लाख | व्यक्तिगत - 3 लाख | 5 / 10 / 15 /20 / 25 /50 / 100 लाख | बीमा राशि: 5 / 7 / 10 / 15 / 20 / 25 / 50 / 75 / 100 लाख | बीमा राशि: 5 / 10 / 15 / 20 / 25 / 50 / 75 / 100 लाख | |
निर्धारित सीमा: 3 लाख | निर्धारित सीमा: 5 / 10 / 15 / 20 / 25 लाख | |||||
व्यक्तिगत / फ्लोटर - 5 /10 / 15 /20 /25 / 50 / 75 / 100 लाख | बीमा राशि: 5 / 10 / 15 / 20 / 25 / 50 / 75 / 100 लाख | |||||
निर्धारित सीमा: 3 / 5 / 10 / 15 / 20 / 25 लाख | ||||||
प्रत्येक क्लेम-फ्री वर्ष के लिए संचयी बोनस | 100% बीमा राशि तक | 100% बीमा राशि तक | 100% बीमा राशि तक | कुछ नहीं | कुछ नहीं | |
मैटरनिटी कवरेज एवं वेटिंग पीरियड | हाँ और 24 महीने | हाँ और 36 महीने | हाँ | हाँ और 12 महीने | हाँ और 12 महीने | |
5/10 लाख बीमा राशि के लिए 24 महीने | ||||||
15 लाख और उससे अधिक के बीमा राशि के लिए 12 महीने | ||||||
मिड-टर्म इंक्लूजन (मध्यावधि समावेशन) | उपलब्ध | उपलब्ध | उपलब्ध | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध नहीं |
डिलीवरी कवर के साथ स्टार कॉम्प्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी आपके सभी मेडिकल खर्चों के लिए व्यापक और समग्र कवर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। निःसंदेह, जब पति और पत्नी दोनों कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कवर होते हैं, तो यह योजना डिलीवरी (प्रसव) से संबंधित कई यूनिक कवरेज लाभ प्रदान करती है। अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके सूचित करने पर नवविवाहित पति या पत्नी या नवजात शिशु को मिड-टर्म में शामिल करने की परमीशन (अनुमति) है। कवरेज की बात करें, तो यह प्रीमियम के भुगतान की तारीख से शुरू होता है। भावी माता-पिता 24 महीने की वेटिंग पीरियड के बाद इन-पेसेंट डिलीवरी और नवजात के खर्च को कवर करने का फायदा उठा सकते हैं।
ध्यान दें: एक डिलीवरी क्लेम के बाद दूसरी डिलीवरी के लिए 24 महीने का वेटिंग पीरियड नए सिरे से लागू होता है।
निम्नलिखित डिलीवरी और नवजात से संबंधित खर्च को स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया जाता है।
- सिजेरियन सेक्शन सहित डिलीवरी के दौरान होने वाला खर्च, पॉलिसी एक्टिव रहने के दौरान बीमा लिए हुए व्यक्ति के जीवनकाल में अधिक से अधिक दो डिलीवरी कवर की जाती है।
- दी गई सीमा तक सिजेरियन सेक्शन सहित डिलीवरी के पहले और बाद के खर्च को कवर किया जाता है।
- दी गई सीमा तक नवजात के किसी भी बीमारी सहित किसी भी जन्मजात विकार और आकस्मिक चोटों के इलाज पर अस्पताल/नर्सिंग होम में किया गया खर्च कवर किया जाता है।
- जब तक बच्चा एक वर्ष का नहीं हो जाता है, तब तक टीकाकरण का खर्च दी गई सीमा तक कवर किया जाता है।
यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान)
एक स्वस्थ युवा वयस्क के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना जरूरी नहीं लगता। फिर भी, बीमा (इंश्योरेंस) होना जरूरी है, ताकि किसी भी अचानक आए मेडिकल खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सके, खासकर इमरजेंसी में।
यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा वयस्कों के लिए उनकी विशिष्ट हेल्थकेयर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह योजना प्रोत्साहन-आधारित कल्याण कार्यक्रम, कम वेटिंग पीरियड, प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चों को कवर करने, क्यूमुलेटिव बोनस, वार्षिक हेल्थ चेक-अप और बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) के ऑटोमैटिक रेस्टोरेशन (स्वतः बहाली) जैसे कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है।
यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी मां बनने से बच्चा पैदा होने तक के सफर में आपकी मदद करने के लिए बनाई गई है। गोल्ड प्लान की बात करें, तो यह तब डिलीवरी और बच्चा पैदा होने को कवर करते हुए, कई अनूठे लाभ प्रदान करता है, जब पति और पत्नी दोनों को इस पॉलिसी के तहत 36 महीने की लगातार अवधि (कंटीन्यूअस पीरियड) के लिए कवर किया गया हो। डिलीवरी और नवजात के खर्च के कवरेज की बात करें, तो यह पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 36 महीने के वेटिंग पीरियड के बाद शुरू होता है।
ध्यान दें: दूसरे डिलीवरी क्लेम के लिए 24 महीने का वेटिंग पीरियड नए सिरे से लागू होता है।
नीचे दिए गए डिलीवरी खर्चों को यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान) में कवर किया गया है-
- सिजेरियन सेक्शन सहित सामान्य डिलीवरी के दौरान होने वाला खर्च प्रति डिलीवरी ₹30000 तक होता है, और यह लाभ पॉलिसी सक्रिय रहने के दौरान बीमाधारक के जीवनकाल में अधिकतम दो डिलीवरी तक लागू होता है।
- सिजेरियन सेक्शन सहित डिलीवरी के पहले और बाद के खर्च ₹30,000/- तक
- नवजात का कवरेज उसके जन्म के 91वें दिन से शुरू होता है, अगर उसे पूर्व सूचना के साथ पॉलिसी में जोड़ा जाता है।
स्टार वीमेन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी
जब महिलाएं और लड़कियां स्वस्थ जीवन जीती हैं और अपनी क्षमता हासिल करती हैं, तो पूरे समाज को फायदा होता है। महिलाओं का स्वास्थ्य सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं है। वे दिन चले गए जब महिलाएं केवल विशेषरूप से देखभाल करने वाली और घर का काम-काज करने वाली की लैंगिक भूमिका निभाती थीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, महिलाएं वैश्विक नेता के रूप में उभरीं और सशक्त हुईं। हाल के दिनों में महिलाएं परिवार की देखभाल करने और अपने काम को सहजता से करने में संतुलन बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अधिक से अधिक महिलाएँ नौकरी कर रही हैं और निर्णय-निर्माताओं के रूप में उभर रही हैं। जब महिलाओं के स्वास्थ्य (हेल्थ) की बात आती है, तो वे सुरक्षा की अनदेखी करते हुए संरक्षण भी नहीं लेती हैं। जब कोई गंभीर बीमारी आ जाती है, तो वे अपनी फाइनेंशियल फ्रीडम (वित्तीय स्वतंत्रता) और करियर को छोड़ने के लिए बाध्य हो जाती हैं।
स्टार वीमेन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी पति-पत्नी सहित बच्चों वाली महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक महिला को ध्यान में रखकर बनाई गई पॉलिसी है। यह पॉलिसी 18 से 75 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। यह पॉलिसी महिला विकास संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मैटरनिटी, नवजात को कवर करने, गर्भाशय में भ्रूण सर्जरी, सहायक प्रजनन उपचार (रिप्रोडक्शन ट्रीटमेंट) और कई अन्य चीजों के लिए फाइनेंशियल सहायता प्रदान करती है। इसमें मैटरनिटी के लिए वेटिंग पीरियड और छोटी बच्चियों के लिए रिन्यूअल लाभ भी मिलते हैं।
स्टार वीमेन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी में नीचे दिए गए मैटरनिटी खर्चे देय हैं।
- सामान्य या सिजेरियन डिलीवरी के लिए कवर किया जाने वाला डिलीवरी खर्च ₹25,000/- से लेकर ₹1,00,000/- तक हो सकता है।
- इसमें उप-प्रजनन क्षमता (सबफर्टिलिटी) के लिए सहायक प्रजनन उपचार (रिप्रोडक्शन ट्रीटमेंट) शामिल है।
- गर्भाशय में भ्रूण की सर्जरी पर किया गया खर्च बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) तक देय है।
- फ़ैमिली प्लानिंग (परिवार नियोजन) सर्जरी बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) तक देय है
- बच्चे की आयु 12 वर्ष होने तक, उसे हर कंसल्टेशन ₹500/- के आधार पर हर वर्ष चार पीडियाट्रिक कंसल्टेशन (बालरोग विशेषज्ञ परामर्श) देय है।
- नवजात के लिए मेटाबोलिक स्क्रीनिंग ₹3500/- तक एक बार देय है।प्रेग्नेंसी के कंफर्म होने पर डिलीवरी के पहले देखभाल के लिए आउट-
- पेशेंट कंसल्टेशन उपलब्ध है।
सुपर सरप्लस इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान)
सुपर सरप्लस इंश्योरेंस पॉलिसी एक टॉप-अप एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो आपकी डिफ़ॉल्ट इंश्योरेंस योजना के कम पड़ने पर आपके अस्पताल के खर्चों को कवर करने में मदद करती है। गोल्ड प्लान के तहत पॉलिसी पीरियड 1 वर्ष और 2 वर्ष है और इसका पूरे जीवनभर नवीनीकरण किया जा सकता है। इस टॉप-अप योजना के तहत प्रमुख लाभों में सभी डेकेयर प्रोसीजर, रोगी के अस्पताल में भर्ती होने, डिलीवरी के खर्च, आर्गन डोनर के खर्च और एयर एम्बुलेंस कवर के खर्चों को कवर करना शामिल है।
सुपर सरप्लस इंश्योरेंस पॉलिसी (गोल्ड प्लान) डिलीवरी से संबंधित खर्चों को कवर करती है और डिलीवरी के समय वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह पॉलिसी 18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। यह योजना उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अधिक प्रीमियम का भुगतान किए बिना अपनी बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) को बढ़ाना चाहते हैं।
इस पॉलिसी में नीचे दिए हुए डिलीवरी खर्च कवर किए जाते हैं।
- सिजेरियन सेक्शन सहित सामान्य डिलीवरी के दौरान होने वाला खर्च प्रति पॉलिसी पीरियड ₹ 50000 तक होता है, और यह लाभ पॉलिसी एक्टिव रहने के दौरान बीमाधारक के जीवनकाल में अधिक से अधिक दो डिलीवरी के लिए लिया जा सकता है।
- सिजेरियन सेक्शन सहित डिलीवरी के पहले और बाद के ₹50,000/- तक के खर्च कवर किए जाते हैं।
- प्रेग्नेंसी की विधिक समाप्ति पर हुआ खर्च कवर किया जाता है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में क्या शामिल है:
- पॉलिसी में निर्धारित सीमा तक सी-सेक्शन और नवजात के खर्च सहित डिलीवरी का खर्च।
- डिलीवरी के पहले और उसके बाद के खर्च।
- कोई भी मेडिकल कॉम्प्लिकेशन होने पर, नवजात को हॉस्पिटल में भर्ती करने पर होने लगने वाला चार्ज कवर किया जाता है।
- एक वर्ष तक बच्चे के लिए पॉलिसी में उल्लिखित सीमा तक वैक्सिनेशन।
- प्रेग्नेंसी की विधिक समाप्ति पर हुआ खर्च।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में क्या शामिल नहीं है:
- रेस्ट क्योर, रिहैबिलिटेशन और रिस्पाइट केयर
- मोटापे के सर्जिकल ट्रीटमेंट पर हुआ खर्च।
- जेंडर बदलने के लिए ट्रीटमेंट पर किया गया खर्च।
- कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी
- हैज़ार्डस या एडवेंचर स्पोर्ट
- किसी भी अस्पताल में या किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर या किसी अन्य प्रोवाइडर द्वारा इलाज के लिए किए गए खर्च को बीमाकर्ता द्वारा विशेष रूप से बाहर रखा गया है और इसकी जानकारी/खुलासा इसकी वेबसाइट पर दी गई है।
- शराब, नशीली दवाओं या मादक द्रव्यों के सेवन या किसी भी नशे की स्थिति और उसके परिणामों के लिए किए गए ट्रीटमेंट।
पात्रता मानदंड
मैटरनिटी बेनिफ़िट वाली एक मेडिकल पॉलिसी वेटिंग पीरियड के अधीन डिलीवरी-संबंधी खर्चों को कवर करती है। हम परिवार के लिए पहले से ही योजना बनाने और मैटरनिटी कवर खरीदने की सलाह देते हैं। अधिकांश इंश्योरेंस पॉलिसियों में डिलीवरी खर्चों को कवर करने के लिए 12-36 महीने तक का वेटिंग पीरियड होता है।
मैटरनिटी बेनिफ़िट वाली मेडिकल पॉलिसी क्यों जरूरी है?
प्रेग्नेंसी और डिलेवरी होना, ये दोनों किसी महिला के जीवन के महत्वपूर्ण चरण हैं। हालाँकि माता-पिता बनने की ख़ुशी निश्चित रूप से होती है, लेकिन अधिकांश महिलाएँ इसके साथ-साथ चिंता का भी अनुभव करती हैं। तो इस दौरान, एक चीज जिसके बारे में आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वह है अस्पताल में भर्ती होने का खर्च। यदि आपके पास एक ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो मैटरनिटी खर्चों के लिए कवर प्रदान करती है, तो आप अपनी चिंताओं को दूर रखते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि आपको पता होता है कि इस दौरान होने वाले सभी खर्च पॉलिसी में कवर किए गए हैं।
देश भर में बढ़ती मेडिकल लागत और प्राइवेट अस्पतालों में डिलीवरी के खर्च में वृद्धि को देखते हुए, मैटरनिटी इंश्योरेंस कवर और फेमिली मेडिकल इंश्योरेंस लेना खर्चों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है।
डिलीवरी लाभ वाली मेडिकल पॉलिसी खरीदने के लाभ
फाइनेंशियल बैकअप
मैटरनिटी इंश्योरेंस सामान्य या सिजेरियन डिलीवरी के दौरान होने वाले खर्चों को कवर करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको किस मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तनाव लेने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, मैटरनिटी प्लान वाली पॉलिसियाँ डिलीवरी के पहले और बाद के खर्चों को कवर करती हैं।
इसमें नवजात को कवर किया जाता है।
हमारे प्लान, विशेषकर स्टार कॉम्प्रिहेंसिव, यंग स्टार (गोल्ड) और सुपर सरप्लस गोल्ड योजना नवजात को पहले दिन से ही कवरेज प्रदान करती हैं। इसमें मेडिकल इमरजेंसी और वैक्सीनेशन के कारण होने वाले खर्च भी शामिल हैं।
डिलीवरी के खर्च कवर किए जाते हैं।
मैटरनिटी बेनिफ़िट वाले मेडिक्लेम प्लान को खरीदने से प्रेग्नेंसी के दौरान फाइनेंशियल सुरक्षा मिलती है। इसमें सामान्य या सिजेरियन डिलीवरी के बावजूद, डिलीवरी के पहले और बाद के खर्चों, एम्बुलेंस चार्ज, डिलीवरी खर्चों का ख्याल रखा जाता है।
मैटरनिटी बेनिफ़िट वाली मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदने से पहले आपको क्या विचार करना चाहिए?
प्रत्येक माता-पिता को डिलीवरी खर्चों को कवर करने के लिए सबसे अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का हक है। इंश्योरेंस पॉलिसी के बिना मैटरनिटी केयर खर्चे को संभालना माता-पिता दोनों के लिए कठिन हो सकता है। इसको ध्यान में रखकर, अपने फाइनेंस को ठीक रखने का सबसे अच्छा तरीका मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना है, क्योंकि यह पॉलिसी एक हेल्दी और सुखद पैरेंटहुड को सुनिश्चित करती है।
मैटरनिटी बेनिफ़िट वाली मेडिकल पॉलिसी को चुनते समय ध्यान देने योग्य कुछ बातें यहां दी गई हैं
- ऐसा सबसे अच्छा मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान चुनें, जो आपको न केवल अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों से, बल्कि विभिन्न मेडिकल बिलों से भी बचाए, यानी ये सब खर्चें उस पॉलिसी में कवर हों।
- हर परिवार को पैसे बचाने की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखकर प्रीमियम सेविंग को चेक करें, जिसका फायदा आपको मिल सकता है।
- कैशलेस नेटवर्क अस्पतालों की सूची ब्राउज़ करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मेडिकल इमरजेंसी होने पर आपको कैशलेस सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
- पॉलिसी डाक्यूमेंट को अच्छी तरह पढ़कर यह समझ लें कि पॉलिसी में क्या कवर है और क्या नहीं तथा पॉलिसी की उप-सीमाएं और वेटिंग पीरियड क्या हैं।
अधिकतम कवरेज और सुविधाओं वाली उचित पॉलिसी की सावधानीपूर्वक तुलना और चयन करके, आप किफायती लागत पर मैटरनिटी कवरेज प्राप्त कर सकते हैं।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस से ही पॉलिसी क्यों लें?
डिलीवरी के पहले और बाद की देखभाल
सभी हेल्थ इंश्योरर डिलीवरी के पहले और बाद के खर्चों को कवर करने की पेशकश नहीं करते हैं। स्टार हेल्थ का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह डिलीवरी के पहले और बाद के खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है।
कैशलेस सुविधा
गर्भवती महिलाएं देश भर में 14,000 से अधिक नेटवर्क अस्पतालों से कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।
क्लेम सेटलमेंट तेज और परेशानी मुक्त है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी-होल्डर 14000+ नेटवर्क अस्पतालों में शीघ्र क्लेम सेटलमेंट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके चलते उनके पास बच्चे के जन्म के समय अपनों के साथ रहने और उनकी देखभाल करने का पर्याप्त समय रहता है। स्टार हेल्थ पर आप पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अनुसार बिना किसी टीपीए (थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) की भागीदारी के अपने क्लेम का सेटलमेंट परेशानी मुक्त तरीके से करवा सकते हैं।
सहायता केंद्र
उलझन में हैं? हमारे पास जवाब हैं
हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित अपने सभी संदेहों को स्पष्ट करें।