New
AROGYA SEVA KENDRA - Free Health Consultation -Click Here to Know More|BIMA BHAROSA - An Integrated Grievance Management System to facilitate the policyholders and complainants to file their grievances with IRDAI -Click here to know more|Click here to link your KYC|Policies where the risk commencement date is on or after 1st October 2024, all the policy servicing shall be as per the IRDAI (Insurance Products) Regulations, 2024 dated 20th March 2024 and Master Circular on Health Insurance Business dated 29th May 2024
DND Registration

माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा

India +91✓

पैरेंट्स के लिए हेल्थ इश्योरेंस प्लान

 

ख़ुशनुमा बुढ़ापे के लिए स्वस्थ मन, शरीर और आत्मा का एक प्रमुख गाइड है। बुजुर्गों में स्वास्थ्य जटिलताएं होने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक होती है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि वृद्धावस्था में लोगों को मोतियाबिंद, पीठ, गर्दन में दर्द तथा ऑस्टियोआर्थराइटिस, डायबिटीज़, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी प्रकार की चिकित्सा जटिलताओं के बावजूद अपने पैरेंट्स को सर्वोत्तम हेल्थ इंश्योरेंस प्लान और सुरक्षित बचत का उपहार दें।

 

पैरेंट्स को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों की आवश्यकता क्यों है?

 

जिन लोगों की आयु 60 वर्ष के करीब है, उनके कुछ मेडिकल समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना उच्च होती है। आज बढ़ती हेल्थकेयर लागतों के साथ, पैरेंट्स के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्राप्त करना बेहद आवश्यक है, और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हेल्थ इंश्योरेंस प्लान आपके माता-पिता को किसी भी मेडिकल आकस्मिकताओं के लिए तैयार रहने में मदद कर सकता है, तथा समय पर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित कर सकता है। निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं से आप यह समझ जाएंगे कि क्यों आपके पैरेंट्स के लिए तुरंत हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेना आवश्यक है:

 

वित्तीय स्वतंत्रता

 

अगर किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान, आप अपने बिलों को अपने दम पर चुकाना चाहते हैं, और अपने परिवार के सदस्यों पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं तो आप हेल्थ इंश्योरेंस की मदद से ऐसा कर सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस एक वित्तीय जोखिम प्रबंधन उपकरण है, जहां जोखिम को लोगों के एक पूल में स्थानांतरित किया जाता है। इस तरह, आपको अपने मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

अपनी बचत को बरकरार रखें

 

आरामदेह सेवानिवृत्ति के लिए वर्षों की बचत की आवश्यकता होती है। दशकों का संचित धन, केवल एक बार के हॉस्पिटलाइजेशन से समाप्त हो सकता है। यदि आप अपने साथ ऐसा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको बस एक सीनियर सिटीज़न हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में निवेश करना होगा।

 

यह आय की कमी की क्षतिपूर्ति करता है

 

सोचिए, आपकी पेंशन से मेडिकल बिलों को कवर करना कितना मुश्किल होगा, लेकिन सीनियर सिटीजंस के लिए मेडिकल इंश्योरेंस होने पर आपको ऐसी किसी भी चीज़ के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी। मेडिकल इमरजेंसी के मामले में, यह पॉलिसी आपके आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों को कम करने में मदद करेगी।

 

आपकी योजनाएं यथावत् रहेंगी

 

वर्षों की बचत का उपयोग करके मनचाहे रिटायरमेंट की योजना हर किसी का सपना होती है। आप दुनिया की यात्रा पर जा सकते हैं या कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो आप हमेशा से करना चाहते थे। सीनियर सिटीजंस इंश्योरेंस आपके सपनों को सच करने में मदद करता है। यह सुनिश्चित करता है कि आप मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पूरी तरह से कवर हों।

 

अपने पैरेंट्स के लिए सही हेल्थ इंश्योरेंस कैसे चुनें?

 

आयु बढ़ने के साथ, स्वास्थ्य अक्सर बिगड़ने लगता है। इसके अलावा, समय के साथ, मेडिकल ख़र्चों में वृद्धि की वजह से आपकी बचत पर ख़तरा मंडराता रहता है। इस संकट में, अपने माता-पिता के लिए सही और सर्वोत्तम हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेने की हमेशा सराहना की जाती है। साथ ही, आप अपनी वृद्धावस्था में मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार, निम्नलिखित सूची में कुछ उपयोगी और प्रभावी टिप्स शामिल हैं, जो आपके पैरेंट्स के लिए सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनने में मददगार होंगी।

 

पर्याप्त कवरेज का विकल्प चुनें

कवर की कोई सीमा नहीं है, लेकिन आपकी वित्तीय स्थिति के अनुसार, आपको यह देखना चाहिए कि कौन सी कंपनी, आपके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम के एवज़ में आपको अधिकतम कवरेज प्रदान करती है। अपने पैरेंट्स के लिए सर्वोत्तम मूल्य पर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने से निम्नलिखित की जांच करें।

 

फ्लेक्सिबिलिटी

विभिन्न प्रकार की पॉलिसी मौजूद हैं, और इनमें से प्रत्येक अलग-अलग फ़्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हैं। हमेशा उस तरह की पॉलिसी लें, जो आपको कवरेज, अवधि, ऐड-ऑन, बीमा राशि आदि के संदर्भ में पर्याप्त फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हो।

 

सह-भुगतान

आजकल विभिन्न प्रकार की पॉलिसियांमौजूद हैं, और इनमें से प्रत्येक अलग-अलग फ़्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हैं। हमेशा उस तरह की पॉलिसी लें, जो आपको कवरेज, अवधि, ऐड-ऑन, बीमा राशि आदि के संदर्भ में पर्याप्त फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हो।

 

पहले से मौजूद बीमारियों के कवरेज के लिए देखें:

 

पहले से मौजूद बीमारियों को न्यूनतम अवधि के साथ कवर किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए - 1 वर्ष या 6 महीने। सुनिश्चित करें कि पॉलिसी आपकी पहले से मौजूद बीमारियों और उनकी जटिलताओं को कवर करती है। कुछ पॉलिसियां यह लाभ प्रदान नहीं करती हैं, इसलिए दी गई पॉलिसी को चुनें।

 

नवीकरण के लिए आयु

यह पॉलिसी और ग्राहक पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जो 'आजीवन नवीकरण  (लाइफटाइम रिन्यूअल)' की सुविधा प्रदान करती हैं।

 

क्लेम की प्रक्रिया

सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी के तहत पालन की जाने वाली क्लेम प्रक्रियाएं सबसे सरल हों। क्लेम की प्रक्रिया में अपना समय बर्बाद करने से पहले, प्रक्रिया के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर लें, अन्यथा कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है|

 

प्रमुख पैरेंट्स हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

 

पैरेंट्स के लिए हेल्थ इंश्योरेंस कवर को आयु के आधार- 60 वर्ष से कम | 60 वर्ष से अधिक, पर वर्गीकृत किया जा सकता है। स्टार हेल्थ में माता-पिता के लिए अनुशंसित हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में से कुछ निम्नलिखित हैंः

 

सीनियर सिटीजंस रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

 

स्टार की सीनियर सिटीजंस रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी 60 से 75 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करती है। यह पॉलिसी आजीवन नवीनीकरण विकल्प प्रदान करती है, जिसमें कई प्रकार की डेकेयर प्रक्रियाएं और उपचार, पहले से मौजूद बीमारियां, आधुनिक उपचार और प्रमुख चिकित्सा हस्तक्षेप शामिल हैं, जो बुजुर्गों के लिए आवश्यक हो सकते हैं।

 

आमतौर पर, आयु बढ़ने के साथ साथ हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में वृद्धि होती जाती है। हालांकि, यह पॉलिसी आयु को नज़रअंदाज़ करते हुए स्थिर प्रीमियम प्रदान करती है। अपने माता-पिता को वही प्यार और सहारा दें, जो उन्होंने आपको दिया है। आपके पैरेंट्स को उनकी सम्माननीय आयु के दौरान एक सीनियर सिटीजंस रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी देकर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें सही सुरक्षा और देखभाल प्राप्त हो और साथ ही धारा 80 डी के तहत छूट का लाभ मिले।

 

सीनियर सिटीजंस रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्या-क्या कवर किया जाता है?

 

बुजुर्गों के लिए मेडिकल खर्चे बढ़ रहे हैं। सीनियर सिटीजंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ इंश्योरेंस करना, आपके पैसों को बरकरार रखता है, और बिना किसी परेशानी के समय पर उपचार प्रदान करता है। इस पॉलिसी के तहत प्रदान की जाने वाली प्रमुख कवरेज इस प्रकार है:

 

  • आईसीयू खर्च, नर्सिंग खर्च, सर्जन की फीस, स्पेशलिस्ट की फीस, रक्त की लागत, ऑक्सीजन, दवाओं की लागत, निदान आदि जैसे इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे।
  • प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चे
  • इमरजेंसी ट्रांसपोर्टेशन शुल्क (एम्बुलेंस)
  • नेटवर्क अस्पतालों में आउट-पेशेंट कंसल्टेशन
  • पूरे भारत में नेटवर्क/गैर-नेटवर्क अस्पतालों में उपचार
  • घरेलू उपचार को कवर किया जाता है
  • आधुनिक उपचारों के लिए कवरेज
  • कोई मेडिकल स्क्रीनिंग आवश्यक नहीं है
  • पहले से मौजूद बीमारियों के लिए कवरेज
  • हर क्लेम-फ़्री वर्ष के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप के लिए कवरेज
  • इन-हाउस क्लेम सेटलमेंट
     

 

क्या कवर नहीं किया जाता है?

 

सीनियर सिटीजन रेड कारपेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत निम्नलिखित उपचारों/बीमारियों को कवर नहीं किया जाता है:

 

  1. भारत के बाहर उपचार
  2. खतना, लिंग परिवर्तन सर्जरी, कॉस्मेटिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी
  3. 7.5 डायोप्टर्स से कम के रिफ़्रैक्टिव एरर करेक्शन, श्रवण-शक्ति सुधार, दंत प्रत्यारोपण।
  4. नशे की लत, खुदकुशी, एसटीडी
  5. खतरनाक स्पोर्ट्स, युद्ध, आतंकवाद, गृहयुद्ध या कानून का उल्लंघन
  6. अस्पताल द्वारा लगाए गए किसी भी प्रकार का सेवा शुल्क, अधिभार, प्रवेश शुल्क, पंजीकरण शुल्क, आईडी कार्ड।
     

 

प्रतीक्षा अवधि

  • दुर्घटनाओं के मामले को छोड़कर, सभी उपचारों के लिए 30-दिन की प्रतीक्षा अवधि लागू है।
  • पहले से मौजूद बीमारियों को पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जाएगा।
  • पॉलिसी दस्तावेज़ में उल्लिखित विशिष्ट बीमारियों को पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 24 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जाएगा।
     

 

टैक्स बेनिफिट्स

कोई भी व्यक्ति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत दी गई प्रीमियम राशि पर अधिकतम ₹50000 तक का टैक्स लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

पात्रता मापदंड

60 -75 वर्ष की बढ़ी हुई प्रवेश सीमा के साथ व्यापक कवरेज की पेशकश करते हुए, सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बुजुर्ग नागरिकों के लिए सबसे अधिक अनुशंसित हेल्थ केयर पॉलिसियों में से एक है। यह भारत में शुरू की गई शुरुआती बीमा पॉलिसियों में से एक थी, जिसे वरिष्ठ नागरिकों की विशिष्ट हेल्थकेयर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। पात्रता मानदंड निम्नानुसार हैं:

 

  • प्रवेश आयु : 60 - 75 वर्ष
  • नवीनीकरणीयता : आजीवन
  • बीमा राशि (सम एश्योर्ड) रेंज : रु.1 लाख - ₹25 लाख
  • मेडिकल परीक्षण की आवश्यकता: पॉलिसी देने से पहले किसी प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग की आवश्यकता नहीं है।
     

 

सह-भुगतान कैसे काम करता है?

 

सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट प्लान में सह-भुगतान की सुविधा निम्नवत् हैः

 

सभी बीमा राशि के लिए सह-भुगतानस्वीकार्य क्लेम के लिए 30%

 

उदाहरण के लिए:

 

  • सभी बीमित राशि के लिए- यदि स्वीकार्य क्लेम 1 लाख है, और यह एक पीईडी/गैर-पीईडी क्लेम है, तो इंश्योर्ड को 30000 (30%) वहन करना होगा। शेष 70000 (70%) का भुगतान इंश्योरर द्वारा किया जाएगा।

 

स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी

 

स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी समग्र कवरेज प्रदान करती है, और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा नेट के रूप में कार्य करती है। यह पॉलिसी आपको और आपके परिवार को 18 से 65 वर्ष की आयु तक कवर करती है, और आजीवन नवीनीकरण विकल्प के साथ आती है। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार 5 लाख से 1 करोड़ के बीच की बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) का चयन कर सकते हैं, जहां आप प्रीमियम का भुगतान किश्तों में कर सकते हैं।

 

स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्या क्या कवर किया जाता है?

 

स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवरेज में शामिल हैं:

 

  • इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे
  • प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चे
  • डे-केयर प्रक्रियाएं/उपचार
  • आवासीय हॉस्पिटलाइज़ेशन
  • एम्बुलेंस खर्चे
  • आयुष उपचार
  • वैकल्पिक चिकित्सकीय राय
  • डिलीवरी और नवजात कवर
  • अंग डोनर संबंधी खर्चे
  • बेरिएट्रिक सर्जरी
  • पर्सनल एक्सीडेंट कवर – मृत्यु और स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए एकमुश्त लाभ
  • आउट-पेशेंट मेडिकल परामर्श
  • आउट-पेशेंट डेंटल और ऑप्थाल्मिक उपचार
  • हॉस्पिटल कैश बेनिफिट 

 

क्या कवर नहीं किया जाता है?

 

पॉलिसी में कवर न की जाने वाली चीज़ों की आंशिक सूची निम्नलिखित है। पॉलिसी दस्तावेज़ में सभी कवर न की जाने वाली चीज़ों की एक विस्तृत सूची शामिल है।

 

  • प्रतीक्षा अवधि के पूरा होने तक पहले से मौजूद चिकित्सा स्थितियां
  • नैदानिक जानकारी प्राप्त करने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ किया गया कोई भी हॉस्पिटलाइजेशन
  • भारत के बाहर उपचार
  • खतना, लिंग परिवर्तन सर्जरी, कॉस्मेटिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी
  • 7.5 डायोप्टर्स से कम के रिफ़्रैक्टिव एरर रिपेयर करेक्शन, श्रवण-शक्ति सुधार, सुधारात्मक और सौंदर्यपरक दंत सर्जरी।
  • खतरनाक या साहसिक स्पोर्ट्स से संबंधित चोटें
  • अप्रमाणित उपचार
  • वेनेरियल रोग और एसटीडी (एचआईवी के अलावा)
  • परमाणु हथियार और युद्ध से संबंधित खतरे
  • जानबूझकर स्वयं को चोट या ख़ुदकुशी
     

 

प्रतीक्षा अवधि

  • दुर्घटनाओं के मामले को छोड़कर, सभी उपचारों के लिए 30-दिन की प्रतीक्षा अवधि लागू है।
  • पहले से मौजूद बीमारियों को पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जाता है।
  • विशिष्ट बीमारियों की पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 24 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जाता है।
     

 

टैक्स बेनिफिट्स

कोई भी व्यक्ति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत दी गई प्रीमियम राशि पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

पात्रता मापदंड

स्टार कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी 18 वर्ष और 65 वर्ष के बीच की आयु के व्यक्तियों द्वारा खरीदी जा सकती है, 65 वर्ष की आयु के बाद आपके पास आजीवन नवीनीकरणीयता विकल्प मौजूद होता है। कॉम्प्रिहेंसिव फैमिली फ्लोटर प्लान, इंश्योर्ड व्यक्ति को अपने परिवार को कवर करने की अनुमति देता है, जिसमें दो वयस्क और 3 महीने से 25 साल की आयु के बीच के तीन आश्रित बच्चे शामिल हैं।

 


 

फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा इंश्योरेंस प्लान

 

परिवार का आर्थिक सहयोग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए, आप एक सुपर सेवर पॉलिसी का विकल्प चुन सकते हैं जो आपके खर्चों को कम करेगा, फिर भी पूरे परिवार के लिए कवरेज प्रदान करेगा। फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की कीमत को अत्यधिक उचित रखा गया है, ताकि आप अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य, यहां तक कि सबसे कम आयु वाले सदस्य की स्वास्थ्य समस्याओं का ख्याल रख सकें। यदि आप एक युवा माता-पिता हैं, तो आप इन-हॉस्पिटलाइजेशन कवरेज के साथ जन्म के 16वें दिन से अपने नवजात शिशु का भी इंश्योरेंस कर सकते हैं। एफएचओ, बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) के प्रत्येक बार पूर्णतया खर्च होने के बाद इसे 3 बार 100% तक स्वचालित रूप से रीस्टोर कर देता है।

 

इस प्लान के साथ, आप अपनी बीमा राशि/सम इंश्योर्ड (हर बार 100%) के 300% तक ऑटोमैटिक रेस्टोरेशन, नश्वर अवशेषों की घर-वापसी, अनुकंपा यात्रा, आपातकालीन घरेलू चिकित्सा निकासी, अंग-डोनर के खर्चे, रिचार्ज लाभ, सड़क दुर्घटना के लिए अतिरिक्त बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) और सहायक प्रजनन उपचार जैसे कई लाभों का आनंद ले सकते हैं।

 

फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा इंश्योरेंस प्लान के तहत क्या कवर किया जाता है?

 

  • इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे
  • प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चे
  • डे-केयर प्रक्रियाएं/उपचार
  • हर क्लेम-फ़्री वर्ष के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप
  • आवासीय हॉस्पिटलाइज़ेशन
  • एम्बुलेंस खर्चे
  • आयुष उपचार
  • वैकल्पिक चिकित्सकीय राय
  • नवजात शिशु का कवर
  • अंग डोनर संबंधी खर्चे
  • सहायक प्रजनन उपचार 

 

प्रतीक्षा अवधि

  • दुर्घटनाओं के मामले को छोड़कर, सभी उपचारों के लिए 30-दिन की प्रतीक्षा अवधि लागू है।
  • पहले से मौजूद बीमारियों को पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 36 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जा सकता है।
  • विशिष्ट बीमारियों की पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 24 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जा सकता है।
     

 

टैक्स बेनिफिट्स 

कोई भी व्यक्ति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत दी गई प्रीमियम राशि पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

पात्रता मापदंड

भारत में रहने वाला 18 वर्ष से 65 वर्ष के आयु-वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस इंश्योरेंस को ले सकता है। 65 वर्ष की आयु के बाद, आप आजीवन नवीनीकरणीयता विकल्प का लाभ उठा सकते हैं। जन्म के 16वें दिन से बच्चे को परिवार के हिस्से के रूप में कवर किया जा सकता है।
यह पॉलिसी फ्लोटर आधार पर है। इस प्रकार प्रपोजर, पति/पत्नी, 16 दिन से 25 वर्ष तक आयु के आश्रित बच्चों, आश्रित माता-पिता और सास-ससुर सहित पूरे परिवार को कवर कर सकता है।

 

 

 

यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी

 

युवा हमारे देश के आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। इसलिए, अपने युवापन के वर्षों की अच्छी देखभाल करना महत्वपूर्ण है। यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी का प्राथमिक उद्देश्य 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं और उनके परिवारों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करना है। यह पॉलिसी दो वैरिएंट में उपलब्ध है - सिल्वर और गोल्ड, जिसमें से आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकते हैं।

 

यह पॉलिसी प्रोत्साहन-प्रेरित वेलनेस कार्यक्रमों, नवीनीकरण पर छूट, कम से कम प्रतीक्षा अवधि, प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्चों के लिए कवरेज, संचयी बोनस, हॉस्पिटल कैश बेनिफिट, वार्षिक चेक - अप, बीमा राशि (सम इंश्योर्ड) का ऑटोमैटिक रेस्टोरेशन और सड़क दुर्घटनाओं के लिए अतिरिक्त कवरेज सहित कई लाभ प्रदान करती है।

 

यंग स्टार इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्या क्या कवर किया जाता है?

 

  • इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइज़ेशन
  • प्री-हॉस्पिटलाइज़ेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चे
  • डे-केयर उपचार
  • आपातकालीन सड़क एम्बुलेंस
  • वार्षिक स्वास्थ्य जांच
  • जीवनसाथी/नवजात शिशु का मध्यावधि समावेशन
  • डिलीवरी खर्च (केवल गोल्ड प्लान के तहत)
  • हॉस्पिटल कैश बेनिफिट (केवल गोल्ड प्लान के तहत)

 

प्रतीक्षा अवधि

  • दुर्घटनाओं के मामले को छोड़कर, सभी उपचारों के लिए 30-दिन की प्रतीक्षा अवधि लागू है।
  • पहले से मौजूद बीमारियों को पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जा सकता है।
  • विशिष्ट बीमारियों की पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद कवर किया जा सकता है।
     

 

टैक्स बेनिफिट्स

कोई भी व्यक्ति आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत दी गई प्रीमियम राशि पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

पात्रता मापदंड

प्रवेश के समय 18 से 40 वर्ष के आयु-वर्ग के व्यक्ति इस इंश्योरेंस को ले सकते हैं। 91 दिन से 25 वर्ष तक की आयु के आश्रित बच्चों को कवर किया जा सकता है।


यह पॉलिसी व्यक्तिगत और फैमिली फ्लोटर, दोनों आधार पर उपलब्ध है। इस पॉलिसी के उद्देश्य के लिए परिवार का अर्थ है स्वयं, पति/पत्नी और अधिकतम 3 आश्रित बच्चे।

 

मॉरटोरियम अवधि

इस पॉलिसी के तहत आठ लगातार वर्षों के पूरा होने के बाद, कोई भी बंधन लागू नहीं होता है। आठ वर्षों की इस अवधि को मॉरटोरियम अवधि कहा जाता है। मॉरटोरियम पहली पॉलिसी की बीमा राशि के लिए लागू होगा और उसके बाद 8 लगातार वर्षों का पूरा होना, बढ़ी हुई सीमा पर केवल तभी लागू होगा, जब बीमा राशि  को बढ़ाए जाने की तारीख से 8 लगातार वर्ष बीत चुके हों। मॉरटोरियम अवधि की समाप्ति के बाद, पॉलिसी दस्तावेज में निर्दिष्ट सिद्ध धोखाधड़ी और स्थायी बहिष्करण के अलावा किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को रोका नहीं जाएगा। हालांकि, ये पॉलिसियाँ पॉलिसी दस्तावेज के अनुसार सभी सीमाओं, उप - सीमाओं, सह - भुगतानों, कटौतियों के अधीन होंगी।

 

 

सहायता केंद्र

उलझन में हैं? हमारे पास जवाब हैं

हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित अपने सभी संदेहों को स्पष्ट करें।

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए, www.starhealth.in पर जाएं, या अपनी निकटतम स्टार हेल्थ शाखा पर जाएं। आप इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 044 6900 6900 / 044 4674 5800 पर भी कॉल कर सकते हैं।

पैरेंट्स के लिए हेल्थ इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है, और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारत में बढ़ती हेल्थकेयर लागतों के बावजूद, हेल्थ इंश्योरेंस प्लान आपके माता पिता को किसी भी मेडिकल आकस्मिकताओं के लिए तैयार रहने में मदद कर सकता है, तथा समय पर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित कर सकता है।

प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग की आवश्यकता इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन सी पॉलिसी चुनते हैं।

जी हाँ। कई पॉलिसी होने पर हमेशा एक फायदा होता है कि जब मेडिकल बिल बीमा राशि की सीमा से अधिक हो जाता है, या जब आपकी बीमा राशि समाप्त हो जाती है। ऐसे प्लान क्षतिपूर्ति - आधारित हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के रूप में कार्य करते हैं।

60 से 75 वर्ष के आयु-वर्ग के सीनियर सिटीजन इस इंश्योरेंस को ले सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस चुनना व्यक्ति की जरूरतों पर निर्भर करता है। हालांकि, कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने के लिए निम्नलिखित चीज़ें सुनिश्चित करें। कॉम्प्रिहेंसिव कवर में वैकल्पिक चिकित्साओं, एलोपैथिक उपचारों, आधुनिक उपचारों, गैर - भुगतान योग्य, इन-पेशेंट/आउट-पेशेंट खर्चों, वार्षिक स्वास्थ्य जांचों और ऐसी अन्य चीज़ों के लिए कवरेज शामिल होता है।

सीनियर सिटीजंस रेड कार्पेट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में अभी तक 60 -75 वर्ष के आयु-वर्ग के लोगों को कवर किया जाता है। इसके अलावा, 75 वर्ष की आयु के बाद भी आजीवन नवीनीकरण संभव है। हमारे द्वारा आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप कई और पॉलिसियां पेश किए जाने की संभावना है। हमारे साथ बने रहें।

हां, आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, गैर-नेटवर्क अस्पताल में आपके द्वारा किए गए उपचार खर्चों की प्रतिपूर्ति करती है, बशर्ते आपका क्लेम पॉलिसी में उल्लिखित शर्तों के अनुसार स्वीकार्य हो।

प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग हमेशा अनिवार्य नहीं होती है। यह बीमा कंपनी की नीति, आपकी उम्र, कवरेज राशि और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग किसी भी पहले से मौजूद बीमारी और इसकी गंभीरता की घोषणा करने में मदद करती है। पहले से मौजूद बीमारियां, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में एक प्रमुख भूमिका निभाती हैं। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले, पूर्व से मौजूद बीमारी (PED) से संबंधित अपनी स्वास्थ्य स्थिति का खुलासा करना अनिवार्य है। मेडिकल अंडरराइटिंग टीम द्वारा प्री-इंश्योरेंस मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जा सकता है।

माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा
Disclaimer:

Health Insurance Coverage for pre-existing medical conditions is subject to underwriting review and may involve additional requirements, loadings, or exclusions. Please disclose your medical history in the proposal form for a personalised assessment. 
The information provided on this page is for general informational purposes only. Availability and terms of health insurance plans may vary based on geographic location and other factors. Consult a licensed insurance agent or professional for specific advice. T&C Apply. For further detailed information or inquiries, feel free to reach out via email at marketing.d2c@starhealth.in